कविता

बादलों की हड़ताल

कर्म में हमेशा रहता विश्वास है,
उन्नत खोज का यही प्रमाण है।
दुनिया भर मं इस ताकत से,
सबको होता सही और सटीक,
यथार्थ का एक खूबसूरत अहसास है।

कर्म में विश्वास करने वाले शखिसियत ही,
आगे बढ़ने में हमेशा अव्वल रहते हैं।
नजदिकियां बढ़ाने की कोशिश कर,
सबमें विश्वास की मजबूत नींव रखते हैं।

हड़ताल से कुछ हासिल होना,
अक्सर यह सम्भव नहीं है।
उम्दा सोच की नींव पर ही,
नम्रता और सुचिता से हर जीत मिलती है,
यह नहीं रहता यहां असम्भव है।

मेहनत जोश और उत्साह से,
हमेशा आगे बढ़ना चाहिए।
सात्विक विचार से आगे बढ़ने में,
खुशियां अपार मिलनी चाहिए।

मन को तसल्ली देते हुए,
कर्म भूमि पर खरा उतरने की,
कोशिश करनी चाहिए।
सही क़दम उठाए जाने वाले लोगों को,
दिल से शुक्रिया अदा करने की,
हरेक क्षण हमें खुशबू मिलनी चाहिए।

— डॉ. अशोक, पटना

डॉ. अशोक कुमार शर्मा

पिता: स्व ० यू ०आर० शर्मा माता: स्व ० सहोदर देवी जन्म तिथि: ०७.०५.१९६० जन्मस्थान: जमशेदपुर शिक्षा: पीएचडी सम्प्रति: सेवानिवृत्त पदाधिकारी प्रकाशित कृतियां: क्षितिज - लघुकथा संग्रह, गुलदस्ता - लघुकथा संग्रह, गुलमोहर - लघुकथा संग्रह, शेफालिका - लघुकथा संग्रह, रजनीगंधा - लघुकथा संग्रह कालमेघ - लघुकथा संग्रह कुमुदिनी - लघुकथा संग्रह [ अन्तिम चरण में ] पक्षियों की एकता की शक्ति - बाल कहानी, चिंटू लोमड़ी की चालाकी - बाल कहानी, रियान कौआ की झूठी चाल - बाल कहानी, खरगोश की बुद्धिमत्ता ने शेर को सीख दी , बाल लघुकथाएं, सम्मान और पुरस्कार: काव्य गौरव सम्मान, साहित्य सेवा सम्मान, कविवर गोपाल सिंह नेपाली काव्य शिरोमणि अवार्ड, पत्राचार सम्पूर्ण: ४०१, ओम् निलय एपार्टमेंट, खेतान लेन, वेस्ट बोरिंग केनाल रोड, पटना -८००००१, बिहार। दूरभाष: ०६१२-२५५७३४७ ९००६२३८७७७ ईमेल - ashokelection2015@gmail.com