कविता

आंसू की कीमत

कीमत बताने वाले,
अक्सर भूल जाते हैं।
आंसू निकलते हुए,
दिल की बातें,
अनुभूति बनकर,
सामने ही में,
दिखाई देती है,
इसके कारनामे से सब अभिभूत हो जाते हैं।

यही अहसास है,
यही दुआ और उत्साह देने वाली ताकत बनकर,
किया गया उत्तम प्रयास है।

भावना और स्नेह से अभिभूत,
एक उम्दा आगाज़ है।
सब कहते हैं कि,
दिल से निकली हुई आवाज है।

यही खुशियों का संसार है,
प्रगति और विकास को,
दिल से शुक्रिया अदा करना ही,
इस इल्म का,
संस्कार है।

हमें आगे बढ़ने में,
इसकी सोहबत रखनी होगी।
उम्मीद बनाएं रखने में,
हमेशा आगे रहने वाले लोगों को,
इस इल्म से,
रूबरू होते हुए,
आगे बढ़ने की कोशिश करनी होगी।

— डॉ. अशोक, पटना

डॉ. अशोक कुमार शर्मा

पिता: स्व ० यू ०आर० शर्मा माता: स्व ० सहोदर देवी जन्म तिथि: ०७.०५.१९६० जन्मस्थान: जमशेदपुर शिक्षा: पीएचडी सम्प्रति: सेवानिवृत्त पदाधिकारी प्रकाशित कृतियां: क्षितिज - लघुकथा संग्रह, गुलदस्ता - लघुकथा संग्रह, गुलमोहर - लघुकथा संग्रह, शेफालिका - लघुकथा संग्रह, रजनीगंधा - लघुकथा संग्रह कालमेघ - लघुकथा संग्रह कुमुदिनी - लघुकथा संग्रह [ अन्तिम चरण में ] पक्षियों की एकता की शक्ति - बाल कहानी, चिंटू लोमड़ी की चालाकी - बाल कहानी, रियान कौआ की झूठी चाल - बाल कहानी, खरगोश की बुद्धिमत्ता ने शेर को सीख दी , बाल लघुकथाएं, सम्मान और पुरस्कार: काव्य गौरव सम्मान, साहित्य सेवा सम्मान, कविवर गोपाल सिंह नेपाली काव्य शिरोमणि अवार्ड, पत्राचार सम्पूर्ण: ४०१, ओम् निलय एपार्टमेंट, खेतान लेन, वेस्ट बोरिंग केनाल रोड, पटना -८००००१, बिहार। दूरभाष: ०६१२-२५५७३४७ ९००६२३८७७७ ईमेल - ashokelection2015@gmail.com