कविता

आशियाने की ख्वाहिश

आज़ इस बात पर गुफ्तगू चल रही है,
अपनी हिफाजत ख़ुद ही हो,
इसकी तैयारी चल रही है,
बस एक उम्मीद पैदा हो,
इसकी सोहबत में कुछ शरारती अंदाज में,
ज़मीं की खोज की कोशिश की जा रही है।
आज़ जमीं कहां है,
बड़ी महंगी हो गई यह सौदा है,
मजबूती से ख़ोज की जा रही है,
दिक्कत है कि,
दिल में जगह नहीं दी जा रही है।

लोग कहते हैं कि ज़िन्दगी में,
खुशियां बस अपने आशियाने में ही मिलती है,
इस जहां में नसीबवाले को ही,
इस मंज़र की उम्मीदें कायम रहे,
कुछ-कुछ ही नसीबवाले को दिखाई देती है।

पुराने गाने व खुद से ज्यादा भरोसेमंद दोस्त ही,
झुर्रियां पड़ जाने पर भी,
खिदमत करने से परहेज़ नहीं करते हैं।
उम्मीदों को जिन्दा रखकर,
दूरियां नहीं नजदिकियां बढ़ाने में,
सबसे आगे रहते हैं।

दुःख बांटने की कोशिश हमेशा,
कुछ हमदर्दी जताने वाले करते हैं।
फिर खुद की नजर में दोस्त का,
आशियाना क्या गुलजार हुआ,
बस खामोशियों में शामिल होकर,
खफा होकर यूं ही जल्दीबाजी में,
घर छोड़कर निकल जाते हैं।

नफ़रत करने वाले लोगों से,
दूरियां बनाने की कोशिश मत करें यहां।
हकीकत है ज़िन्दगी के इस खेल में,
समझदारी बिल्कुल नहीं है,
अक्सर लोग कहते हैं यहां।
वैसे लोगों की वजह से तुम आज़ कामयाब हो,
नफ़रत करने को बस दिल से हमेशा दुआ दो।

— डॉ. अशोक, पटना, बिहार

डॉ. अशोक कुमार शर्मा

पिता: स्व ० यू ०आर० शर्मा माता: स्व ० सहोदर देवी जन्म तिथि: ०७.०५.१९६० जन्मस्थान: जमशेदपुर शिक्षा: पीएचडी सम्प्रति: सेवानिवृत्त पदाधिकारी प्रकाशित कृतियां: क्षितिज - लघुकथा संग्रह, गुलदस्ता - लघुकथा संग्रह, गुलमोहर - लघुकथा संग्रह, शेफालिका - लघुकथा संग्रह, रजनीगंधा - लघुकथा संग्रह कालमेघ - लघुकथा संग्रह कुमुदिनी - लघुकथा संग्रह [ अन्तिम चरण में ] पक्षियों की एकता की शक्ति - बाल कहानी, चिंटू लोमड़ी की चालाकी - बाल कहानी, रियान कौआ की झूठी चाल - बाल कहानी, खरगोश की बुद्धिमत्ता ने शेर को सीख दी , बाल लघुकथाएं, सम्मान और पुरस्कार: काव्य गौरव सम्मान, साहित्य सेवा सम्मान, कविवर गोपाल सिंह नेपाली काव्य शिरोमणि अवार्ड, पत्राचार सम्पूर्ण: ४०१, ओम् निलय एपार्टमेंट, खेतान लेन, वेस्ट बोरिंग केनाल रोड, पटना -८००००१, बिहार। दूरभाष: ०६१२-२५५७३४७ ९००६२३८७७७ ईमेल - ashokelection2015@gmail.com