कविता

होली

रंगों का त्योहार है होली,
खुशियों की सौगात है होली,
मा पिता का प्यार है होली,
बच्चों की शरारत है होली।
पकवानों का स्वाद है होली,
महिलाओं का गीत है होली,
भांग की गोली है होली,
फूलों से खेली जाती है होली।
कान्हा राधा का प्यार है होली,
दोस्तों का प्यार है होली,
दुख को सुख में बदलना है होली,
उल्लास की बात है होली।
दुआओं का रंग है होली,
बड़ों का आशीर्वाद है होली,
पति पत्नी का प्यार है होली,
नफरत को प्यार में बदलती है होली।
प्यार के रंग में रंग की है होली,
आओ मिलकर खेले होली।।

— गरिमा लखनवी

गरिमा लखनवी

दयानंद कन्या इंटर कालेज महानगर लखनऊ में कंप्यूटर शिक्षक शौक कवितायेँ और लेख लिखना मोबाइल नो. 9889989384