एक हकीकत है
पा लेने की हरेक पड़ाव पर मन की बेचैनी से,
ही सुकून तड़पती रही है,
उम्मीद में,
अवरोध की शक्ति हर वक्त बढ़ती गई है।
यही जिंदगी की सबसे बड़ी कमियां हैं,
सुकून को खत्म करने वाली,
कमजोर नसें और धमनियां हैं।
ज़िन्दगी की तमाम हसरतें,
इसकी वजह से ही,
टूटती जा रही है।
स्नेह और प्यार से,
काफी दूर जा रही है।
हमें आगे बढ़ने में,
इनकी गूंज से सम्भल कर जीना चाहिए यहां।
मकसद समझते हैं तो,
समझदारी से काम करने की,
कोशिश करनी चाहिए यहां।
हकीकत पर पहुंचने में,
सही मुकाम पर पहुंचने की जरूरत है।
ज्ञान दर्पण में उम्मीद बनाएं रखने में,
इसकी बड़ी अहमियत है।
नज़रों से देखा जाए तो,
सही मुकाम पर पहुंचने की,
सबसे बड़ी इबादत है।
नया इतिहास रचने वाले लोगों को,
इससे मिलती ताकत है।
आज़ की दुनिया में,
इसकी वजह से ही,
आंखों में आसूं नज़र आतीं हैं।
सहिष्णुता और प्यार से,
सम्बन्धों की खुशबू दिखाई देती है।
— डॉ. अशोक, पटना