कविता

सहारे से बेहतर है खुद की ताक़त

सहारे की सेहत पर किसी का भरोसा बिल्कुल ठीक नहीं होता है,
सबका सफ़र इस बात पर अमल करते हुए चलता रहता है।

हरेक शख्स को यकीं की कीमत चुकानी पड़ती है यहां,
इस इल्म को पहचानने में हमेशा डर लगता है।

हद में रहने का सलीका हमेशा सिखनी जरूरी है यहां,
जिंदगी में सुकून पाने का यही से रास्ता निकलता है।

ख्वाबों में अक्सर लोग एक फसाना ढूंढते हैं यहां,
इस इल्म को समझना से ही रास्ता निकलता है।

हरेक इम्तहान में पास होने के लिए एक खूबसूरत अहसास की कोशिश करनी पड़ती है यहां,
हरेक शख्स को इस इल्म को हमेशा पढ़ना पड़ता है।

उदासियां चेहरे पर रहे यह मुस्कान की फितरत नहीं है यहां,
सही मुकाम पर पहुंचने में वक्त लगता है।

बढ़ती हुई उम्र अक्सर उलझनें पैदा करती हुई आगे बढती है यहां,
मंजिल मिल सके इसके लिए मर-मिटने का इल्म हासिल कर आगे बढना पड़ता है।

कामयाबी जज्बों का एक बेहतरीन तोहफा है इस जहां में यहां,
इस इल्म को को तलब कर आगे बढना पड़ता है।

दर्द की कीमत जानने की कोशिश एक बड़ी वजह है ज़िन्दगी में यहां,
सही मुकाम पर पहुंचने में इस इल्म को समझना पड़ता है।

धूप को मायूसी का दर्द नहीं मिलना चाहिए इस जहां में ” अशोक ” यहां,
इसकी वजह से रूबरू होना पड़ता है।

— डॉ. अशोक, पटना

डॉ. अशोक कुमार शर्मा

पिता: स्व ० यू ०आर० शर्मा माता: स्व ० सहोदर देवी जन्म तिथि: ०७.०५.१९६० जन्मस्थान: जमशेदपुर शिक्षा: पीएचडी सम्प्रति: सेवानिवृत्त पदाधिकारी प्रकाशित कृतियां: क्षितिज - लघुकथा संग्रह, गुलदस्ता - लघुकथा संग्रह, गुलमोहर - लघुकथा संग्रह, शेफालिका - लघुकथा संग्रह, रजनीगंधा - लघुकथा संग्रह कालमेघ - लघुकथा संग्रह कुमुदिनी - लघुकथा संग्रह [ अन्तिम चरण में ] पक्षियों की एकता की शक्ति - बाल कहानी, चिंटू लोमड़ी की चालाकी - बाल कहानी, रियान कौआ की झूठी चाल - बाल कहानी, खरगोश की बुद्धिमत्ता ने शेर को सीख दी , बाल लघुकथाएं, सम्मान और पुरस्कार: काव्य गौरव सम्मान, साहित्य सेवा सम्मान, कविवर गोपाल सिंह नेपाली काव्य शिरोमणि अवार्ड, पत्राचार सम्पूर्ण: ४०१, ओम् निलय एपार्टमेंट, खेतान लेन, वेस्ट बोरिंग केनाल रोड, पटना -८००००१, बिहार। दूरभाष: ०६१२-२५५७३४७ ९००६२३८७७७ ईमेल - ashokelection2015@gmail.com

Leave a Reply