कविता

जीवन है एक यात्रा

जीवन है एक यात्रा, बस चलते ही है जाना,
आज है यहां तो न जाने कल कहां।
कुछ सपने टूट जाएंगे, कुछ रिश्ते छुट जाएंगे,
कुछ हमसे रूठ जाएंगे तो कुछ से हम रूठ जाएंगे।
किसी को हमसे आशा रहेगी तो किसी को हमसे निराशा रहेगी,
आशा और निराशा ही तो इस जीवन की परिभाषा है।
जीवन के आपा धापी
अपना आपा ने खोए,
टेंशन मुक्त रहकर
चैन के नींद सोए।
जीवन‌को खुशहाल बनाए
दुश्मनी और द्वैश को नजदीक न लाएं
दुनिया से अलविदा होना एक सच्चाई है
बस दुनिया में अपनी सुनहरी यादों की छाप छोड़ जाएं।

— मृदुल शरण

Leave a Reply