कविता

कविता – तेरे शहर की

तेरे शहर की खुशबू को,
आज़ तक महसूस करती हूं।
तुम्हारी चाहत ही,
जिंदगी है मेरी,
इसकी सोहबत में हमेशा रहती हूं।

तुम्ही उम्मीद थे,
तुम्ही जिंदगी भी।
तुम्हारी चाहत ही,
रहेगी मेरी हमेशा की बंदगी।

आज़ कुछ भी नहीं है,
तुम्हारे सिवा मेरे पास।
फिर भी तुम्हीं एक शख्स हो,
जो हमेशा रहते हो,
मेरी जिंदगी में,
या यूं कहें आसपास।

कौन कहता है कि,
इन्सानी सियासत में,
हमेशा साथ-साथ रहनी ही चाहिए।
हमें बेहतर जिंदगी के लिए,
दूरियां भी बढानी चाहिए।

शहर क्या छूटी,
अरमानों ने क़सम खाली है दुरियां बढ़ाने के लिए,
पर मैं भी ज़िद पर अड़ा हूं,
नजदिकियां बढ़ाने के लिए।

घर-परिवार में,
बस एक हीं जिक्र किया जा रहा है आजकल।
दिवानगी हद से ज्यादा गुजरेगी कब अब यहां,
क्या जन्नत में ही पहुंचकर।

कुछ अफसाने ज़रूर पढ़ें,
यही मेरी दिली तमन्ना है।
इसके जज्बातों को लेकर कुछ ज़रूर कहना,
लगातार उम्मीद रखतीं हूं,
तुम कह सकते हो,
मेरी जिंदगी की सबसे उम्दा कामना है।

— डॉ. अशोक, पटना

डॉ. अशोक कुमार शर्मा

पिता: स्व ० यू ०आर० शर्मा माता: स्व ० सहोदर देवी जन्म तिथि: ०७.०५.१९६० जन्मस्थान: जमशेदपुर शिक्षा: पीएचडी सम्प्रति: सेवानिवृत्त पदाधिकारी प्रकाशित कृतियां: क्षितिज - लघुकथा संग्रह, गुलदस्ता - लघुकथा संग्रह, गुलमोहर - लघुकथा संग्रह, शेफालिका - लघुकथा संग्रह, रजनीगंधा - लघुकथा संग्रह कालमेघ - लघुकथा संग्रह कुमुदिनी - लघुकथा संग्रह [ अन्तिम चरण में ] पक्षियों की एकता की शक्ति - बाल कहानी, चिंटू लोमड़ी की चालाकी - बाल कहानी, रियान कौआ की झूठी चाल - बाल कहानी, खरगोश की बुद्धिमत्ता ने शेर को सीख दी , बाल लघुकथाएं, सम्मान और पुरस्कार: काव्य गौरव सम्मान, साहित्य सेवा सम्मान, कविवर गोपाल सिंह नेपाली काव्य शिरोमणि अवार्ड, पत्राचार सम्पूर्ण: ४०१, ओम् निलय एपार्टमेंट, खेतान लेन, वेस्ट बोरिंग केनाल रोड, पटना -८००००१, बिहार। दूरभाष: ०६१२-२५५७३४७ ९००६२३८७७७ ईमेल - [email protected]

Leave a Reply