कविता

बुढ़ापे की धूप-छांव

आज़ अकेले बैठे हुए,
सोचता रहा ,
क्या इस शरीर और मन की में तमाम हसरतें,
पूरी हो गई है,
क्या ख्वाब जो देखे थे मैंने,
उसकी वजह को,
आंखों से देखा हूं,
इस वजह से परेशान होकर,
अक्सर आसमां को निहारते हुए,
सोचता रहता हूं,
बस यादें ताजा हो,
इसकी वजह से ही,
चुपचाप गुमसुम सी जिंदगी में,
बस उपर जाने की कोशिश में,
अक्सर लगा रहता हूं।
हमदर्द दोस्तों की सोहबत आज़ बस अन्तिम पड़ाव पर है,
कुछ बचे हैं,
कुछ रुखसत हो,
रब के यहां आराम कर रहे हैं।
बेटे बेटियों की क्या कहें,
अपनी सखा भी,
बस दूर-दूर रहती है।
बातों में तीखापन है,
इसकी वजह से ही,
मैं ही सम्भल कर रहता हूं,
इस बुढ़ापे को लेकर,
मन में तरह-तरह की बातें,
उठती है,
कौन अपना है,
कौन पराया,
आज़ भी मुझे नहीं मालूम,
बस एक उम्मीद है,
उसके लिए ही,
बस जी रहा हूं,
कुछ हमदर्दी जताने वाले की उम्मीद से ही,
बस आज़ आखिरी ख्वाहिश की जरूरत पूरी करने के लिए ही जिन्दा हूं,
बस जिन्दा हूं, बस जिन्दा हूं।

— डॉ. अशोक, पटना

डॉ. अशोक कुमार शर्मा

पिता: स्व ० यू ०आर० शर्मा माता: स्व ० सहोदर देवी जन्म तिथि: ०७.०५.१९६० जन्मस्थान: जमशेदपुर शिक्षा: पीएचडी सम्प्रति: सेवानिवृत्त पदाधिकारी प्रकाशित कृतियां: क्षितिज - लघुकथा संग्रह, गुलदस्ता - लघुकथा संग्रह, गुलमोहर - लघुकथा संग्रह, शेफालिका - लघुकथा संग्रह, रजनीगंधा - लघुकथा संग्रह कालमेघ - लघुकथा संग्रह कुमुदिनी - लघुकथा संग्रह [ अन्तिम चरण में ] पक्षियों की एकता की शक्ति - बाल कहानी, चिंटू लोमड़ी की चालाकी - बाल कहानी, रियान कौआ की झूठी चाल - बाल कहानी, खरगोश की बुद्धिमत्ता ने शेर को सीख दी , बाल लघुकथाएं, सम्मान और पुरस्कार: काव्य गौरव सम्मान, साहित्य सेवा सम्मान, कविवर गोपाल सिंह नेपाली काव्य शिरोमणि अवार्ड, पत्राचार सम्पूर्ण: ४०१, ओम् निलय एपार्टमेंट, खेतान लेन, वेस्ट बोरिंग केनाल रोड, पटना -८००००१, बिहार। दूरभाष: ०६१२-२५५७३४७ ९००६२३८७७७ ईमेल - [email protected]

Leave a Reply