कुण्डली/छंद

डमरू छंद

हिंदुस्तान -पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर एक छंद। डमरू छंद का सृजन सिर्फ आपके प्रोत्साहन से ही संभव है –

तन मन जरत अगन जस हर पल,
सहम-सहमकर थर-थर खल दल।

दल जग पठवत कहत मदद कर,
मगर कहत सब अब मत कर छल।

छल जग हरदम सफल रहत कब?
जस करतब तस गहत करम फल।

फल चख अधम पहल गम कर अब,
लख छन मरण खलल मत कर खल।

— सुरेश मिश्र

सुरेश मिश्र

हास्य कवि मो. 09869141831, 09619872154

Leave a Reply