कथा साहित्यलघुकथा

त्योहारी आनंद

त्योहारी आनंद

“बेटा रमेश, इस बार दिवाली के लिए कब आ रहे हो आप लोग ?” पिताजी ने पूछा।
“इस बार आ पाना मुश्किल लग रहा है पापा। आपको तो पता ही है कि पुलिस की नौकरी में छुट्टियाँ आसानी से कहाँ मिलती हैं। ऊपर से अब तो आचार-संहिता भी लागू हो गया है, तो जिला कलेक्टर से बिना अनुमति के मुख्यालय भी छोड़ नहीं सकते।” रमेश ने अपनी मजबूरी बताई।
“हाँ, सो तो है बेटा। देख लो कोशिश करके। यदि आ सको, तो अच्छा रहेगा। इसी त्योहार के बहाने सबसे मेल-मुलाकात हो जाती है।” पिताजी ने वही बात दुहराई, जो दादाजी उनसे कहा करते थे।
“पापा, यदि मुझे छुट्टी और परमिशन मिल भी गई, तो रमा को भी मिलना मुश्किल होगा। आचार-संहिता के अलावा हॉस्पिटल के अलग रूल्स होते हैं। दिवाली में उनकी एमरजेंसी ड्यूटी लगती है।” रमेश की बात पूरी होती, उससे पहले ही रमा ने उससे फोन लेकर कहा, “पापाजी प्रणाम। मम्मी जी प्रणाम। पापाजी कैसे हैं आप ?”
“खुश रहो बेटा। हम ठीक हैं। कैसे हैं आप सब ?” पिताजी ने पूछा।
“आप सबके आशीर्वाद से यहाँ सब बढ़िया है पापाजी। इस बार दिवाली में हमारा वहाँ गाँव में आना तो संभव नहीं होगा। पर पापाजी आप चाहें, तो हम इस बार भी दिवाली एक साथ मिल-जुलकर मना सकते हैं।” रमा ने कहा।
“वो कैसे बेटा ?” पिताजी ने आश्चर्य से पूछा।
“पापाजी, प्लीज इस बार आप मम्मीजी और हमारे देवर जी को लेकर यहाँ आ जाइए। हम सब हर बार गाँव में दिवाली मनाते हैं, इस बार यहीं मना लेंगे। प्लीज़ आप इनकार मत कीजिएगा। आप जब कहेंगे, हम आप लोगों के लिए गाड़ी भिजवा देंगे। दोनों बच्चों की छुट्टियाँ लग गई हैं। वे ड्राइवर के साथ आपको ले जाने गाँव चले जाएँगे।”
बहु ने इतनी आत्मीयता से कहा कि पिताजी मना नहीं कर सके।
डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा
रायपुर, छत्तीसगढ़

*डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा

नाम : डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा मोबाइल नं. : 09827914888, 07049590888, 09098974888 शिक्षा : एम.ए. (हिंदी, राजनीति, शिक्षाशास्त्र), बी.एड., एम.लिब. एंड आई.एससी., (सभी परीक्षाएँ प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण), पीएच. डी., यू.जी.सी. नेट, छत्तीसगढ़ टेट लेखन विधा : बालकहानी, बालकविता, लघुकथा, व्यंग्य, समीक्षा, हाइकू, शोधालेख प्रकाशित पुस्तकें : 1.) सर्वोदय छत्तीसगढ़ (2009-10 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 2.) हमारे महापुरुष (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 10-10 प्रति नि: शुल्क वितरित) 3.) प्रो. जयनारायण पाण्डेय - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 4.) गजानन माधव मुक्तिबोध - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 5.) वीर हनुमान सिंह - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 6.) शहीद पंकज विक्रम - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 7.) शहीद अरविंद दीक्षित - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 8.) पं.लोचन प्रसाद पाण्डेय - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 9.) दाऊ महासिंग चंद्राकर - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 10.) गोपालराय मल्ल - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 11.) महाराज रामानुज प्रताप सिंहदेव - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 12.) छत्तीसगढ रत्न (जीवनी) 13.) समकालीन हिन्दी काव्य परिदृश्य और प्रमोद वर्मा की कविताएं (शोधग्रंथ) 14.) छत्तीसगढ के अनमोल रत्न (जीवनी) 15.) चिल्हर (लघुकथा संग्रह) 16.) संस्कारों की पाठशाला (बालकहानी संग्रह) 17.) संस्कारों के बीज (लघुकथा संग्रह) अब तक कुल 17 पुस्तकों का प्रकाशन, 80 से अधिक पुस्तकों एवं पत्रिकाओं का सम्पादन. अनेक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादक मण्डल सदस्य. मेल पता : [email protected] डाक का पता : डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा, विद्योचित/लाईब्रेरियन, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम, ब्लाक-बी, ऑफिस काम्प्लेक्स, सेक्टर-24, अटल नगर, नवा रायपुर (छ.ग.) मोबाइल नंबर 9827914888