कविता

बुद्ध पूर्णिमा

वैशाख माह की पूर्णिमा

बुद्ध पूर्णिमा  कहलाती। 

महात्मा बुद्ध को इसी दिन

प्राप्त हुआ ज्ञान यह बतलाती।।

वैशाख शुक्ल पूर्णिमा को

बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाते हैं। 

गौतम बुद्ध को हुई ज्ञान प्राप्ति,

जन्मदिन भी उनका मनाते हैं।।

बुद्ध धर्म का त्यौहार है यह,

पूरे जग में मनाया जाता। 

बोधि वृक्ष की पूजा-अर्चना होती,

 परिनिर्वाण दिवस भी बुद्ध का होता।।

इस पूर्णिमा को गौतम बुद्ध का 

लुम्बिनी, नेपाल में जन्म हुआ। 

इसी दिन 80 वर्ष की आयु में, 

उनका महा परिनिर्वाण भी हुआ।

गोपाल कौशल भोजवाल

गोपाल कौशल "भोजवाल"

नागदा जिला धार मध्यप्रदेश 99814-67300