कविता

चतुरंग

जब अपने ही शतरंज का
खेल-खेलने लगते हैं तो
पराया भी अपने लगने लगते है।

जब हमदर्द ही दर्द
देने लग पड़ते हैं तो
बेदर्द भी हमदर्द लगने लगते हैं।

जब फूल भी चुभने लगते हैं तो
दर्द भरे कांटे भी
अपने लगने लगते हैं।

जब बिना कसूर के भी लोगों
नासूर जैसे चुबने लगे तो
कसूर भी अपने लगने लगते हैं।

जब मिठास भरे लोग भी
कड़वाहट उगलने लगते हैं तो
कटु वाणी भी मधुर स्वर लगने लगती हैं।

— डॉ. राजीव डोगरा

*डॉ. राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक गवर्नमेंट हाई स्कूल, ठाकुरद्वारा कांगड़ा हिमाचल प्रदेश Email- [email protected] M- 9876777233

Leave a Reply