विविधसमाचार

लाल बिहारी लाल सहित कई साहित्य अनुरागी सम्मानित

साहित्यसेवी लाल बिहारी लाल सहित कई साहित्य अनुरागी सम्मानित

लाल बिहारी लाल सम्मानित

 

*सोनू गुप्ता

नई दिल्ली । नवजागरण प्रकाशन दिल्ली द्वारा आयोजित पुस्तक लोकार्पण ,कवि सम्मेलन एवं सम्मान सामारोह का आयोजन गांधी शाति प्रतिष्ठान में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डा. जौहर सफियाबादी ने किया। अतिथि के रुप में डा. रमा शंकर श्रीवास्तव,डा.अशोक लव डा. कमला जीत सिंह जीनत तथा वरिष्ठ आई.ए.एस.अधिकारी राज कुमार सचान होरी उपस्थित थे। इस अवसर पर केशव मोहन पाण्डेय द्वारा संपादित कृति पंच पल्लव तथा श्री मती मधु त्यागी द्वारा एकल काब्य संग्रह-आह्वाहन का लोकार्पण किया गया।इन दोनो पुस्तकों को नवजागरण प्रकाशन ने प्रकाशित किया है। इस अवसर पर एक ओज पूर्ण भाव भक्ति से परिपूर्ण कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया जिसमें- मिलन सिंह मधुर, असलम जावेद,तरुणा पुंडीर तथा सुजीत कुमार सौरभ ,जलज कुमार मिश्रा,पूजा कौशिक, सोनू पाण्डेय सहित दर्जनों कवियो ने अपनी –अपनी कविताओं से सभी दर्शको का मन मोह लिया। कार्यक्रम के तीसरे पराव पर केशव मोहन पाण्डेय,डा. मनोज तिवारी, मधु त्यागी,शालिनी शर्मा ,मुकेश यादव  को पंच पल्लव सम्मान से तथा वरिष्ठ लेखक,कवि एवं पत्रकार लाल बिहारी लाल को साहित्य सर्जक सम्मान से अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। श्री लाल की भोजपुरी कविता क्रांति बी.आर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के स्नातक(बी.ए.) एवं नालंदा ओपेन विश्वविद्यालय के स्नातकोतर(एम.ए.) पाठ्यक्रमों में सम्मिलित है।

कार्यक्रम का कुशल संचालन विजय प्रकाश भारद्वाज ने किया तथा संयोजन हैलो भोजपुरी के संपादक एंव नव जागरण प्रकाशन के प्रकाशक  राजकुमार अनुरागी का था।अंत में समाजसेवी एवं लेखक दीन बंधु तिवारी ने सभी ने सभी आग्नतुकों को हार्दिक बधाई दी।

 

 

 

लाल बिहारी गुप्ता लाल

जन्म : 10 अक्टूबर 1974 जन्म स्थान : ग्राम+पो. श्रीरामपुर, भाया - भाथा सोनहो, जिला-सारण (छपरा), बिहार-841460 माता : (स्व.) मंगला देवी पिता : (स्व.) सत्य नरायण साह पत्नी : श्रीमती सोनू गुप्ता संतान : पुत्र ज्येष्ठ—रवि शंकर (11वीं अध्ययनरत); कनिष्ठ—कृपा शंकर (11वीं अध्ययनरत) शिक्षा : स्नातकोत्तर (एम.ए.)-हिन्दी सम्प्रति : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, उद्योग भवन, नई दिल्ली में कार्यरत संपादित कृतियाँ : 1. समय के हस्ताक्षर (2006) 2 लेखनी के लाल (2007) 3 माटी के रंग (2008) 4 धरती कहे पुकार के (2009) तथा कोलकाता से प्रकाशित हिन्दी साहित्यिक पत्रिका “साहित्य त्रिवेणी” के पर्यावरण विशेषांक का संपादन (2011) भाषा ज्ञान : हिन्दी, भोजपुरी एवं अंग्रेजी विशेष : हिन्दी एवं भोजपुरी की कविताएँ एवं गीत देश के विभिन्न साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं में छपती रहती हैं। लाल कला साहित्य एवं सामाजिक चेतना मंच (रजि.) बदरपुर, नई दिल्ली-110044 के संस्थापक सचिव। भोजपुरी गीतों का आडियो एवं वी.सी.डी. टी. सीरीज, एच. एम. वी., वीनस सहित देश की कई नामी-गिरामी कंपनियों से बाजार में हैं। संपर्क : 265 ए / 7, शक्ति विहार, बदरपुर, नई दिल्ली - 110044 फोन : 098968163073 // 07042663073 ई-मेल : lalbihari74@gmail.com, lalkalamunch@rediffmail.com