लघुकथा

लघुकथा : भगवान की मर्जी

विमला मजदूरी कर घर पहुंची तो भड़क गयी भोलू पर, “कमाकर खिलाना नहीं था तो पैदा क्यों किया?”

शराबी भोला “भगवान् की मर्जी कह” बड़ी बड़ी बातें करने लगा|

भगवान सच में बड़ा कारसाज हैं, जिसके घर एक समय का ठीक से भोजन भी नहीं उसके घर हर साल बच्चे| और जिसके घर भण्डार भरा हैं, उसके उप्पर बाँझ का कलंक लगा देता हैं|

शादी के २० साल हो गये थे, सुमिता के घर किलकारी ना गूंजी थी| सुमिता भगवान के किस चौखट पर नहीं पहुंची|

आज यह जोड़ा शराबी भोलू के चौखट पर पहुँच गया| भोला और विमला में खूब बहस हुई पर …..चंद नोटों की गड्डिया ममता पर भारी पड़ गयी|

सुमिता के घर बधाई देने वालो का ताँता लगा था| आज उसकी गोद भर गयी थी, भले कोख सूनी रह गयी थी तो क्या| “भगवान की मर्जी” कह सुमिता ख़ुशी से झूम रही थी|

 

सविता मिश्रा

*सविता मिश्रा

श्रीमती हीरा देवी और पिता श्री शेषमणि तिवारी की चार बेटो में अकेली बिटिया हैं हम | पिता की पुलिस की नौकरी के कारन बंजारों की तरह भटकना पड़ा | अंत में इलाहाबाद में स्थायी निवास बना | अब वर्तमान में आगरा में अपना पड़ाव हैं क्योकि पति देवेन्द्र नाथ मिश्र भी उसी विभाग से सम्बध्द हैं | हम साधारण गृहणी हैं जो मन में भाव घुमड़ते है उन्हें कलम बद्द्ध कर लेते है| क्योकि वह विचार जब तक बोले, लिखे ना दिमाग में उथलपुथल मचाते रहते हैं | बस कह लीजिये लिखना हमारा शौक है| जहाँ तक याद है कक्षा ६-७ से लिखना आरम्भ हुआ ...पर शादी के बाद पति के कहने पर सारे ढूढ कर एक डायरी में लिखे | बीच में दस साल लगभग लिखना छोड़ भी दिए थे क्योकि बच्चे और पति में ही समय खो सा गया था | पहली कविता पति जहाँ नौकरी करते थे वहीं की पत्रिका में छपी| छपने पर लगा सच में कलम चलती है तो थोड़ा और लिखने के प्रति सचेत हो गये थे| दूबारा लेखनी पकड़ने में सबसे बड़ा योगदान फेसबुक का हैं| फिर यहाँ कई पत्रिका -बेब पत्रिका अंजुम, करुणावती, युवा सुघोष, इण्डिया हेल्पलाइन, मनमीत, रचनाकार और अवधि समाचार में छपा....|

4 thoughts on “लघुकथा : भगवान की मर्जी

  • गुरमेल सिंह भमरा लंदन

    सविता जी , कहानी बहुत अच्छी लगी . गरीब के घर हर वर्ष बच्चा और अमीर के घर एक या दो या कुछ भी नहीं. भगवान् का घर तो एक comfort zone है . कुछ भी करो और कह दो भगवान् की मर्ज़ी .

    • सविता मिश्रा

      बहुत बहुत धन्यवाद भैया आपका दिल से

  • विजय कुमार सिंघल

    सत्य को व्यक्त करती हुई एक लघुकथा जो बहुत कुछ सोचने पर विवश करती है.

    • सविता मिश्रा

      बहुत बहुत धन्यवाद भैया आपका

Comments are closed.