कविता

वेदना

मोरनी अपने परों से
नहीं ढाक पाती अपना तन
जितना ढांक लेता है मोर
अपने पंखों से अपना तन |

ना घर, ना घोसला
मुंडेरो और कुछ बचे पेड़ों पर
बैठकर ये सोच रहे ?
इंसानों को रहने के लिए
कुछ तो है मेरे देश मे
जंगलों के कम होने से
क्या मेरे लिए कुछ भी नहीं है
मेरे इस देश मे |

पिहू -पिहू बोल के
बुद्दिजीवी इंसानों से
कह रहा हो जेसे
इंसानों के हितो के साथ
हमारे हितों का भी ध्यान रखो
क्योकि हम राष्ट्रीय पक्षी है |

नहीं तो कहते रह जावोगे
जंगल मे मोर नाचा किसने देखा
और यही सवाल अनुतरित बन
रह जायेगा महज किताबों मे |

संजय वर्मा “दृष्टि”

*संजय वर्मा 'दृष्टि'

पूरा नाम:- संजय वर्मा "दॄष्टि " 2-पिता का नाम:- श्री शांतीलालजी वर्मा 3-वर्तमान/स्थायी पता "-125 शहीद भगत सिंग मार्ग मनावर जिला -धार ( म प्र ) 454446 4-फोन नं/वाटस एप नं/ई मेल:- 07294 233656 /9893070756 /antriksh.sanjay@gmail.com 5-शिक्षा/जन्म तिथि- आय टी आय / 2-5-1962 (उज्जैन ) 6-व्यवसाय:- ड़ी एम (जल संसाधन विभाग ) 7-प्रकाशन विवरण .प्रकाशन - देश -विदेश की विभिन्न पत्र -पत्रिकाओं में रचनाएँ व् समाचार पत्रों में निरंतर रचनाओं और पत्र का प्रकाशन ,प्रकाशित काव्य कृति "दरवाजे पर दस्तक " खट्टे मीठे रिश्ते उपन्यास कनाडा -अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्व के 65 रचनाकारों में लेखनीयता में सहभागिता भारत की और से सम्मान-2015 /अनेक साहित्यिक संस्थाओं से सम्मानित -संस्थाओं से सम्बद्धता ):-शब्दप्रवाह उज्जैन ,यशधारा - धार, लघूकथा संस्था जबलपुर में उप संपादक -काव्य मंच/आकाशवाणी/ पर काव्य पाठ :-शगुन काव्य मंच