समाचार

राज्यपाल जी द्वारा डॉ. सुनील परीट सम्मानित

IMG_20160110_110218

’विश्व हिन्दी दिवस’ १० जनवरी २०१६ के दिन चेन्नै के डी. जी. वैष्णव कालेज में आयोजित भव्य अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में तामिलनाडू हिन्दी साहित्य अकादमी, चेन्नै ने पश्चिम बंगाल के महामहिम राज्यपाल श्री केशरीनाथ त्रिपाठी जी द्वारा डॉ. सुनील कुमार परीट जी को “ सुरेशचंद्र कुशवाहा सहस्राक्ष सम्मान ” से सम्मानित किया। अकादमी अध्यक्ष श्री रमेश गुप्त नीरद, महासचिव डॉ. मधु धवन, श्री पी. हरिदास, डॉ. पी. के. बालसुब्रह्मण्यन, राजलक्ष्मी राजन आदि मान्यवर उपस्थित थे।

सम्मान में अकादमी ने डॉ. परीट जी को 5100 रु. की धनराशि, अंगवस्त्र, प्रतीकचिह्न, मिठाई और किताबें प्रदान करके सम्मानित किया। ज्ञात हो डॉ. सुनील परीट कर्नाटक के प्रसिद्ध हिन्दी-कन्नड साहित्यकार हैं, हिन्दी प्रचारक हैं। उन्हें अभीतक ६० से अधिक सम्मान-पुरस्कार प्राप्त हैं। उनकी छः पुस्तके प्रकाशित हो चुकी हैं।