गीत/नवगीत

“vचौताल फ़ाग गीत”

 

“चौताल” फ़ाग गीत

पट धानी चुनर सरकाओ, लली तोहें रंग डालूं
चित चंचल नैन चलाओ, लली रंग अंग डालूं
निली पिली भरि भरि पिचकारी
चुनर लाल करवाओ, लली तुम को रंग डालूं, 1…….

फागुन राग लगाओ, लली लखि लखि रंग डालूं
अस रंग डारि रंगू फुलवारी
तकि सब रंग बिसारो, लली तोरे मनसंग डालूं, 2…….

हिय मंद मंद मुसुकाओं, लली प्याली भंग डालूं
कहूँ कबीर तोरे रूप मंझारी
चैती चंहका दुलराओ, लली लय मातंगी डालूं, 3…..

नाहक ना इतराओ, लली नाही बदरंग डालूं
करो भरोष मोहिपर प्रियनारी
फागुन भर आस बढ़ाओ, लली तोहिं पिय रंग डालूं, 4…….

महातम मिश्र

*महातम मिश्र

शीर्षक- महातम मिश्रा के मन की आवाज जन्म तारीख- नौ दिसंबर उन्नीस सौ अट्ठावन जन्म भूमी- ग्राम- भरसी, गोरखपुर, उ.प्र. हाल- अहमदाबाद में भारत सरकार में सेवारत हूँ