गीतिका/ग़ज़ल

ग़ज़ल

सजी महफ़िल ग़ज़ल की हो सुनाना अर्ज भी होगा |
ज़माने की हकीकत को बताना फर्ज भी होगा ||

छिपा लेना ज़माने से भले ही तुम गुनाहों को |
गुनाहों का खुदा के पास लेखा दर्ज भी होगा ||

बिना मांगे नहीं मिलता किसी भी दर्द का मरहम |
दवा हो या दुआएँ हो बताना मर्ज भी होगा ||

वफ़ा की राह पर चलना हमें सबने सिखाया है|
वफ़ा के गीत लिखना “हिन्द” का अब फर्ज भी होगा||

बी.के. गुप्ता “हिन्द”

बी.के. गुप्ता 'हिन्द'

कवि नाम- बी.के. गुप्ता ‘हिन्द’ पूरा नाम-बृज किशोर गुप्ता पिता का नाम-श्री लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता माता का नाम-श्रीमती ऊषा गुप्ता जन्मतिथि-1जुलाई सन्1982 व्यवसाय-कम्प्यूटर शिक्षक लेखन विधा-कविता,गजल,गीत,मुक्तक,निबंध। वर्तमान पता-कैपीटल कम्प्यूटर आई.टी.एण्ड साइन्स बड़ामलहरा ,जिला-छतरपुर म.प्र. पिन-471311 स्थाई पता-ग्राम़$पोस्ट-चन्दौरा तहसील-अजयगढ ,जिला-पन्ना(म.प्र.) पिन-488220 मोब.-9755933943 web- http://kavibkgupta.blogspot.in ई-मेल- bkgupta193@gmail.com प्रकाशित रचनाएँ www.rachanakar.org एवं www.kavyasagar.com पर व मासिक- पत्रिकाओं पर होती रहती हैं। 51 शायरो के साझा काव्य संकलन ’’गुलदस्त ए गजल’’ मे मेरी भी गजलें शामिल सम्मान- www.kavyasagar.com द्वारा आयोजित ‘‘प्रतियोगिता कविता‘‘ ‘‘बेटी‘‘ मे उत्कृष्ट रचना प्रमाण-पत्र 26-11-2015 को आॅनलाइन जारी।