कविता

*शासन का संयोजन बदलो*

 

सूरज,
जो हमसे है दूर, बहुत ही दूर।
और फिर चलने से मजबूर,
पंगु बिचारा, हिलने से लाचार,
करेगा कैसे तम संहार।
जिसके पाँव धरा पर नहीं,
रहे हो रंग महल के नील गगन में।
उसको क्या है फ़र्क,
फूल की गुदन, और शूल की खरी चुभन में।
जो रक्त-तप्त सा लाल, दहकता शोला हो,
वो क्या प्यास बुझाएगा, प्यासे सावन की।
जिसका नाता, केवल मधु-मासों तक ही सीमित हो,
वो क्या जाने बातें, पतझर के आँगन की।
जिसने केवल दिन ही दिन देखा हो,
वो क्या जाने, रात अमाँ की कब होती है।
जिसने केवल दर्द प्यार का ही जाना हो,
वो क्या जाने पीर किसी वेवा की कब रोती है।
तो, सच तो यह है –
जो राजा जनता से जितना दूर बसा होता है,
शाशन में उतना ही अंधियार अधिक होता है।
और तिमिर –
जिसका शाशन ही पृथ्वी के अंतस में है,
कौना-कौना करता जिसका अभिनन्दन है।
दीपक ही –
वैसे तो सूरज का वंशज है,
पर रखता है, तम को अपने पास सदा।
वाहर से भोला भाला,
पर उगला करता श्याह कालिमा,
जैसे हो एजेंट, अमाँ के अंधकार का।
और चंद्रमा –
बाग डोर है, जिसके हाथो, घोर रात की,
पहरेदारी करता – करता सो जाता है,
मीत, तभी तो घोर अमावस हो जाता है।
तो, इसीलिए तो कहता हूँ,
शाशन का संयोजन बदलो।
और धरा पर, नहीं गगन में,
सूरज का अभिनन्दन कर लो।

… आनन्द विश्वास

 

 

आनन्द विश्वास

जन्म की तारीख- 01/07/1949 जन्म एवं शिक्षा- शिकोहाबाद (उत्तर प्रदेश) अध्यापन- अहमदाबाद (गुजरात) और अब- स्वतंत्र लेखन (नई दिल्ली) भाषाज्ञान- हिन्दी, अंग्रेजी, गुजराती। प्रकाशित कृतियाँ- 1. *देवम* (बाल-उपन्यास) (वर्ष-2012) डायमंड बुक्स दिल्ली। 2. *मिटने वाली रात नहीं* (कविता संकलन) (वर्ष-2012) डायमंड बुक्स दिल्ली। 3. *पर-कटी पाखी* (बाल-उपन्यास) (वर्ष-2014) डायमंड बुक्स दिल्ली। 4. *बहादुर बेटी* (बाल-उपन्यास) (वर्ष-2015) उत्कर्ष प्रकाशन मेरठ। PRATILIPI.COM पर सम्पूर्ण बाल-उपन्यास पठनीय। 5. *मेरे पापा सबसे अच्छे* (बाल-कविताएँ) (वर्ष-2016) उत्कर्ष प्रकाशन मेरठ। PRATILIPI.COM पर सम्पूर्ण बाल-कविताएँ पठनीय। प्रबंधन- फेसबुक पर बाल साहित्य के बृहत् समूह *बाल-जगत* एवं *बाल-साहित्य* समूह का संचालन। ब्लागस्- 1. anandvishvas.blogspot.com 2. anandvishwas.blogspot.com संपर्क का पता : सी/85 ईस्ट एण्ड एपार्टमेन्ट्स, न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन के पास, मयूर विहार फेज़-1 नई दिल्ली-110096 मोबाइल नम्बर- 9898529244, 7042859040 ई-मेलः anandvishvas@gmail.com