समाचार

परिणाम : जय विजय रचनाकार सम्मान योजना, २०१६

इस योजना में ‘जय विजय’ के रचनाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हमें कुल ४६ मत प्राप्त हुए, जिनको जोड़ने के बाद सभी नामित रचनाकारों को प्राप्त मत इस प्रकार रहे-

1. लेख – जवाहर लाल सिंह (१३), मनमोहन कुमार आर्य (९), मृत्युंजय दीक्षित (१८) चयनित

2. गजल- कल्पना रामानी (१६), डॉ कमलेश द्विवेदी (१७) चयनित, धर्म पाण्डेय (८)

3. गीत- गौरव चौहान (२७) चयनित, मनोज डागा ‘मौजू’ (७), राजकुमार कांदु (१०)

4. कविता- अंजु गुप्ता (१२), निशा गुप्ता (१०), महातम मिश्र (२२) चयनित

5. कहानी- कादम्बरी मेहरा (१३), नीतू सिंह (१९) चयनित, संजय कुमार ‘केशव’ (६)

6. लघुकथा- रजनी विलगैयां (४), डॉ रमा द्विवेदी (२०) चयनित, सविता मिश्रा (१७)

7. हास्य-व्यंग्य – अंशु प्रधान (११), शरद सुनेरी (१६) चयनित, सुमित प्रताप सिंह (७)

8. बाल साहित्य – निवेदिता चतुर्वेदी (१४), डॉ रूपचंद शास्त्री (९), लीला तिवानी (१९) चयनित

जिन नामों के सामने चयनित लिखा है वे सभी सम्मान के पात्र चुने गये हैं।

इनके अतिरिक्त मैं अपने सम्पादकीय विशेषाधिकार से सबसे कम अन्तर (१ मत) से हारने वाली रचनाकार कल्पना रामानी (ग़ज़ल विधा में) तथा हारने वालों में सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाली रचनाकार सविता मिश्रा (लघुकथा) को सम्मानित करने के लिए चयन करता हूँ।

इन सभी दस विजेता रचनाकारों को इस वर्ष के लिए सम्मानित किया जाएगा।

— विजय कुमार सिंघल
संपादक