समाचार

गूँज के बैनर तले विश्व पुस्तक मेले के लेखक मंच पर कविता गोष्ठी

“गूँज” एक साहित्यिक ग्रुप है,  जो व्हाट्स एप ग्रुप, फेसबुक पेज, फेसबुक ग्रुप, ट्विटर हैंडल, ब्लॉग और साझा संग्रहों के माध्यम से कोशिश करता है कि काव्य आवाजों को मंच मिले साथ ही प्रकाशन का सुख भी हासिल हो !! इस संस्था ने अब तक करीबन 250 रचनाकारों को प्रकाशन का सुख अब तक दिया है | गूँज ने पिछले वर्ष के भांति इस वर्ष भी प्रगति मैदान में चल रहे विश्व पुस्तक मेले में वरिष्ठ कवियत्री डॉ. अर्चना वर्मा, आलोचक श्री ओम निश्चल  और कवि डॉ. विजय श्रीवास्तव (भोपाल) के सान्निध्य में लेखक मंच पर एक शानदार कविता गोष्ठी का सफल आयोजन किया! प्रतिभागी कवि थे : अंजू चौधरी, संध्या सिंह (लखनऊ), मनीषा जैन, आभा खरे (लखनऊ), आभा चौधरी, अरुण चन्द्र राय, भरत तिवारी, प्रीति अज्ञात (अहमदाबाद), स्मिता सिन्हा (गुडगाँव), नीलिमा शर्मा, डॉ. किरण मिश्रा, नंदना पंकज, अभिनव सब्यसाची, योगिता यादव, सुलोचना खुराना और मुकेश कुमार सिन्हा ने अपनी कवितायेँ सुनायी | पूरे समय श्रोताओं की संख्या अधिकतम थी ! कार्यक्रम के अंत में मंचस्थ अतिथियों ने सबको सराहा !