गीत/नवगीत

गीत – नयना पीर झरे

पिया मोरे नयना पीर झरे..
बिरहन बैठी बाट जोहती |
मुख आँचल ओट करे ||
पिया मोरे नयना पीर झरे…..
किस विध मन को समझाऊँ ,
सजना नित साँझ परे !
पिया मोरे नयना पीर झरे…..
“दीप” जलाए जोगन बैठी ,
दिल बाती जैसे जरे |
पिया मोरे नयना पीर झरे….
ढुलक-ढुलक अँसुवन की धारा ,
अब पल नहीं धीर धरे |
पिया मोरे नयना पीर झरे……
सुध-बुध भूली मीत-प्रीत में ,
यह मन बैरी भीत करे |
पिया मोरे नयना पीर झरे…..
न बिंदी न काजल भाए ,
सेज पिया अंगार धरे |
पिया मोरे नयना पीर झरे…..
अबके फागुन आओ पिया जी,
“मौज” कर जोड़े विनती करे |
पिया मोरे नयना पीर झरे……..

विमला महरिया “मौज”

विमला महरिया "मौज"

1. नाम : विमला महरिया "मौज" 2 जन्म तिथि : 20/12/1980 3.जन्म स्थान : सिंगोदड़ा, लक्ष्मणगढ़ , सीकर (राजस्थान) 4. माता का नाम : श्रीमती बरजी देवी 5. पिता का नाम : श्री प्रहलाद महरिया 6. पति का नाम. : डॉ०प्रदीप कुमार "दीप" 7. शैक्षणिक योग्यता :~ ~ एम०ए०(अंग्रेजी,हिन्दी,समाजशास्त्र) बी०एड० पीएच०डी० शोधरत (समाजशास्त्र), मोहन लाल सुखाड़िया वि०वि०, उदयपुर(राज०) 8. शोध विषय : -स्वास्थ्य एंव सामाजिक विकास में योग की भूमिका : राजस्थान का एक समाजशास्त्रीय अध्ययन 9. सम्प्रति :~अध्यापिका,राजकीय सावित्री बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय,लक्ष्मणगढ़, (सीकर)शिक्षा विभाग,राजस्थान सरकार 10. अभिरूचि - अध्ययन,लेखन एवं समाज सेवा | 11. सदस्यता : ~ -------------- १. महिला नागरिक परिषद ,लक्ष्मणगढ़, सीकर (राज०) २.लेखिका साहित्य संस्थान ,जयपुर(राज०) ३. जगमग दीप ज्योति, अलवर(राज०) 12. रचनाएँ ~ ------------ प्रथम प्रकाशित कविता... "किरण रोशनी की" जगमग दीप ज्योति पत्रिका, अलवर(राज०) प्रथम प्रकाशित कहानी... "पीतल की कटोरी", जगमग दीप ज्योति पत्रिका, अलवर (राज०) प्रथम प्रकाशित लेख - "आह्वान" ,जगमग दीप ज्योति पत्रिका, अलवर( राज०) 13. प्रकाशित काव्य कृति:~ १. चीत्कार उठी किलकारी(2015),प्रकाशक- साहित्यागार, जयपुर(राज०) २. माँ पुकारे ! लाडले (2016),प्रकाशक - दीप-ज्योति, अलवर(राज०) ३. सोन-पिपासा (2016) , प्रकाशक - साहित्यागार, जयपुर (राज०) ४. बचपन पुकारे ! बालक मन के भोले गीत (2016) प्रकाशक - साहित्यागार,जयपुर (राज०) 14. काव्य कृति(प्रेस में) १. बिदकणीं घोड़ी (काव्यांजलि) २.बरजी : कहानी माँ की(खंड काव्य) ३. वधू का दहन (काव्यांजलि) ४. शेखावाटी रा गीतां री गागर (लोकगीत चिंत) 15. पुरस्कार / सम्मान :~ १. शक्ति सम्मान , नागरिक परिषद् , लक्ष्मणगढ़ ,सीकर (राज०) २. श्रीमती सुन्दर देवी डागा स्मृति सम्मान , जगमग दीप ज्योति, अलवर (राज०) ३. चौधरी चरण सिंह रत्न सम्मान, जाट महासभा, सीकर (राज०) ४.गणतंत्र दिवस सम्मान, ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी , लक्ष्मणगढ़, सीकर(राज०) ५.श्रीमती उमा देवी पटेरिया सम्मान-२०१७ (हिंदी लेखिका संघ, भोपाल , मध्यप्रदेश) e.mail -- Ojaswadeep@gmail.com मो० -- 09461541031