गीतिका/ग़ज़ल

“गीतिका”

समान्त- अना, पदांत- जरुरी है, मापनी- 2122, 2122, 2222
हों कठिन राहें मगर चलना जरुरी है
दूर हो मंजिल डगर दिखना जरुरी है
बढ़ चलेंगे हर कदम अपने तरिके से
हौसला हर हाल में रखना जरुरी है।।

ठान ले गर आदमी पर्वत पिघल जाए
पर भरोषा आप पर करना जरुरी है।।

गिर पड़ी गर बूंद तो कीचड़ लिपट जाती
हर कदम का देखकर कर उठना जरुरी है।।

मान लो हो ही गई बिन बात की बातें
हर सुबह हर शाम का सहना जरुरी है।।

उठ रही हैं आँधियाँ इस बागीचे में
हाल इस तूफान से बचना जरुरी है।।

पूछ रे गौतम तनिक अपने मिजाज से
पर पड़ावों पर कहाँ रुकना जरुरी है।।

महातम मिश्र, गौतम गोरखपुरी

*महातम मिश्र

शीर्षक- महातम मिश्रा के मन की आवाज जन्म तारीख- नौ दिसंबर उन्नीस सौ अट्ठावन जन्म भूमी- ग्राम- भरसी, गोरखपुर, उ.प्र. हाल- अहमदाबाद में भारत सरकार में सेवारत हूँ