बाल कविता

बालगीत : समय का मोल

समय नहीं बर्बाद करो तुम
समय नहीं बर्बाद करो
पहले पढ़ना बहुत जरूरी
सब कुछ उसके बाद करो

मोल समय का जिसने जाना
वो अम्बर छू पाते हैं
जो भी व्यर्थ गवाते इसको
वो केवल पछताते हैं

खेल कूदना बहुत जरूरी
पढ़ना बहुत जरूरी है
बैठ के कुछ न हासिल होगा
चलना बहुत जरूरी है

— सुनीता काम्बोज

सुनीता काम्बोज

जन्म : 10 अगस्त , जिला -करनाल (हरियाणा) भारत । विधा : ग़ज़ल , छंद ,गीत । शिक्षा : हिन्दी और इतिहास में परास्नातक । प्रकाशन :अनभूति काव्य संग्रह ,राष्ट्रीय ,एवं अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में निरंतर कविताओं और ग़ज़लों का सम्पादन ,डी डी दूरदर्शन पंजाबी पर हिंदी कवि दरबार में कविता पाठ । ब्लॉग : मन के मोती । You tube link -https://www.youtube.com/watch?v=FGTdpPnhToU https://www.youtube.com/watch?v=--ieADzM4lg पत्र व्यवहार का पता :- श्रीमती सुनीता काम्बोज पत्नी श्री राजेश कुमार काम्बोज मकान नंबर -120 टाइप -3 जिला –संगरूर स्लाईट लोंगोवाल पंजाब 148106 मोबाइल नंबर -09779773491 ईमेल -Sunitakamboj31@gmail.com स्थाई पता – श्रीमती सुनीता काम्बोज पत्नी श्री राजेश कुमार काम्बोज गाँव –रतनगढ़ ,पोस्ट –दामला जिला - यमुनानगर (हरियाणा )