गीत/नवगीत

“नवगीत”

सावन की पुरुवाई, घटा घिरि आई सजनी

बादल की तरुनाई, अदा चित छाई सजनी

साजन घर तरु ओरी, नदी उतिराई छलकी

पाहुन की पहुनाई, निशा लहराई सजनी……सावन की पुरुवाई, घटा घिरि आई सजनी

आपन मनन मिताई, नैन भिगाई सजनी

चातक चहक चिराई, सुबा निराई सजनी॥

सोहर सगुन सुनाई, खुशी मनाई अँचरा

झूला ललन झुलाई, पलंग सुलाई सजनी…..सावन की पुरुवाई, घटा घिरि आई सजनी

पावक धधक थिराई, हिया लगाई सजनी

छप्पन भोग मिठाई,  पिया जिमाई सजनी

मेंहदी हाथ रचाई, पाँव महावर अँगना

मंद मंद मुसुकाई, चौक पुराई सजनी…….   सावन की पुरुवाई, घटा घिरि आई सजनी

महातम मिश्र ‘गौतम’ गोरखपुरी

*महातम मिश्र

शीर्षक- महातम मिश्रा के मन की आवाज जन्म तारीख- नौ दिसंबर उन्नीस सौ अट्ठावन जन्म भूमी- ग्राम- भरसी, गोरखपुर, उ.प्र. हाल- अहमदाबाद में भारत सरकार में सेवारत हूँ