समाचार

मुकेश बने प्रदेश महासचिव

“मुकेश बने प्रदेश महासचिव”
————————————-

आगरा | ‘कहार महासंघ’ के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी ईंजी. मनोज कश्यप जी ने मुकेश कुमार “ऋषि वर्मा” के सामाजिक, साहित्यिक, कलात्मक, सांस्कृतिक कार्यों को देखते हुए, मुकेश को “आगरा जिला प्रभारी व प्रदेश महासचिव” के महत्वपूर्ण पद पर अवैतनिक नियुक्त किया है |
ज्ञात हो ‘अखिल भारतीय कहार महासंघ’ राष्ट्रीयस्तर पर महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है | महासंघ की सोच, सिद्धांत एवं उद्देश्य सर्वप्रथम राष्ट्रनिर्माण, राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रभाषा हिंदी की सेवा, गरीब – शोषितों की आवाज बुलंद करने वाले हैं | समाज में व्याप्त सभी प्रकार की बुराईयों जैसे – जुआ, शराब, जाति-पंथ के भेदभाव, राजनैतिक भेदभाव आदि बुराईयों को जड़ से खत्म करने के लिए महासंघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मिलकर कार्य कर रहे हैं |
‘आगरा जिला प्रभारी व प्रदेश महासचिव’ के महत्वपूर्ण पद की प्राप्ति पर मुकेश कुमार जी के स्वजनों, मित्रों, परिचितों, शुभचिंतकों में हर्ष की लहर दौड़ गयी है |

प्रस्तुति :- कार्यकारी अध्यक्ष
(बृजलोक अकादमी)

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

नाम - मुकेश कुमार ऋषि वर्मा एम.ए., आई.डी.जी. बाॅम्बे सहित अन्य 5 प्रमाणपत्रीय कोर्स पत्रकारिता- आर्यावर्त केसरी, एकलव्य मानव संदेश सदस्य- मीडिया फोरम आॅफ इंडिया सहित 4 अन्य सामाजिक संगठनों में सदस्य अभिनय- कई क्षेत्रीय फिल्मों व अलबमों में प्रकाशन- दो लघु काव्य पुस्तिकायें व देशभर में हजारों रचनायें प्रकाशित मुख्य आजीविका- कृषि, मजदूरी, कम्यूनिकेशन शाॅप पता- गाँव रिहावली, फतेहाबाद, आगरा-283111