समाचार

मुकेश हुये सम्मानित

मुकेश ‘काव्य शिरोमणि माखनलाल चतुर्वेदी स्मृति सम्मान’ से अलंकृत
———————————————————————–
आगरा | बीते दिनों जालंधर – पंजाब के प्रतिष्ठित साहित्यिक प्रकाशन जी. वी. प्रकाशन द्वारा गॉव रिहावली, जिला आगरा निवासी युवा साहित्यकार मुकेश कुमार ऋषि वर्मा को उनके साहित्यिक योगदान के लिए “काव्य शिरोमणि माखनलाल चतुर्वेदी स्मृति सम्मान” से अलंकृत किया गया |
ज्ञात हो मुकेश का यह 64 वॉ सम्मान है | इससे पहले साहित्य, कला, संस्कृति, फिल्म एवं पत्रकारिता हेतु मुकेश को कई प्रतिष्ठित – नामचीन सम्मान प्राप्त हो चुके हैं |
मुकेश की अब तक दो काव्य पुस्तिकाएं प्रकाशित हो चुकी हैं और 26 क्रतियों की पाण्डुलिपियॉ प्रकाशन की प्रतीक्षा कर रहीं हैं | साथ ही साथ देशभर से पत्र-पत्रिकाओं में मुकेश की हजारों रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं व नियमित हो रही हैं |

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

नाम - मुकेश कुमार ऋषि वर्मा एम.ए., आई.डी.जी. बाॅम्बे सहित अन्य 5 प्रमाणपत्रीय कोर्स पत्रकारिता- आर्यावर्त केसरी, एकलव्य मानव संदेश सदस्य- मीडिया फोरम आॅफ इंडिया सहित 4 अन्य सामाजिक संगठनों में सदस्य अभिनय- कई क्षेत्रीय फिल्मों व अलबमों में प्रकाशन- दो लघु काव्य पुस्तिकायें व देशभर में हजारों रचनायें प्रकाशित मुख्य आजीविका- कृषि, मजदूरी, कम्यूनिकेशन शाॅप पता- गाँव रिहावली, फतेहाबाद, आगरा-283111