कविता

तिरंगा शान है अपनी

तिरंगा शान है अपनी
————————–
तीन रंग से बना तिरंगा
ये आत्मा है अपनी
तिरंगा शान है अपनी ||

सीमा पर लहराता तिरंगा
पहचान है अपनी
तिरंगा शान है अपनी ||

कभी झुकने न देना तिरंगा
बलिदानी इज्जत है अपनी
तिरंगा शान है अपनी ||

सैनिक की शौर्य गाथा तिरंगा
ये अमर वीरता है अपनी
तिरंगा शान है अपनी ||

तीन रंग से बना तिरंगा
ये आत्मा है अपनी
तिरंगा शान है अपनी ||

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

नाम - मुकेश कुमार ऋषि वर्मा एम.ए., आई.डी.जी. बाॅम्बे सहित अन्य 5 प्रमाणपत्रीय कोर्स पत्रकारिता- आर्यावर्त केसरी, एकलव्य मानव संदेश सदस्य- मीडिया फोरम आॅफ इंडिया सहित 4 अन्य सामाजिक संगठनों में सदस्य अभिनय- कई क्षेत्रीय फिल्मों व अलबमों में प्रकाशन- दो लघु काव्य पुस्तिकायें व देशभर में हजारों रचनायें प्रकाशित मुख्य आजीविका- कृषि, मजदूरी, कम्यूनिकेशन शाॅप पता- गाँव रिहावली, फतेहाबाद, आगरा-283111