बाल कविता

बाल कविता – चुन्नू मुन्नू

चुन्नू मुन्नू पढ़ने जाते

रोज़ रोज़ वे उधम मचाते

मम्मी पापा जब समझाते

सुन कर भूल दुबारा जाते

एक दिन एक सिपाही आया

मुन्नू को तब बहुत डराया

चुन्नू उससे अब घबराया

उसने फिर न उधम मचाया

भारत विनय

भारत विनय

नाम- विनय कुमार शर्मा सहित्यिक नाम – भारत विनय जन्म तिथि -11 मार्च 1992 पता- जयपुर राजस्थान स्थायी पता- गंगापुर सिटी ईमेल- kavibharatvinay@gmail.com शिक्षा - आचार्य ,शिक्षा शास्त्री (एम.ए ,बी.एड ), व्यवसाय - वरिष्ठ अध्यापक - हिंदी - संस्कृत व्याकरण,व,साहित्य साहित्यिक परिचय- - .कवि - भक्ति रस और शृंगार रस कृतियाँ- 1. बात कुछ तो है...प्रेम काव्य संग्रह(किताब गंज प्रकाशन, देहली) 2. अब कह भी दूँ( काव्य संग्रह ) (किताबगंज प्र.) आगामी उपन्यास - लव इन बी.एड. अनेक पत्र पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित संस्था संचालन - साहित्य क्रांति परिषद