निखार
जीवन के संघर्षों से लड़कर भी
जिनके बाल नहीं बिखरा करते
असल जिंदगी में वो व्यक्ति ही
निखरा करते
लड़ते हुए संकटों से जिनके इरादे
तार तार नहीं होते
उनके
प्रयास बेकार नहीं होते
लक्ष्य प्राप्ति हेतु
जिनके रक्त की एक-एक बूँद
बनकर स्वेद बह जाती है
उनके समक्ष विपदाओं की
दीवारें भी ढह जाती हैं
सुख दुख में जिनकी आँखों में
आँसू नहीं
आशा के अंकुर पनपते हैं
असल जिंदगी में वो व्यक्ति ही
निखरते हैं
– नवीन कुमार जैन
