मुक्तक/दोहा

दोहे

1.सप्ताह का दिन रविवार,काम होते है हज़ार।
घर परिवार में गुज़ार, खुशियां मिले अपार।।
2.मौज सभी मिलकर करो,आया फिर रविवार।
अपनो से बातें करो,खुशी गम की हज़ार।।
3.नारे झूठे लगा रहे,राजनीति में आज।
वादे जनता से किये,नेता जी ने आज।।
4.धर्म जात में बंट गया,देखो अब इंसान।
आरक्षण की आग में, जल रहा हिंदुस्थान।।
5.राजनीति की नाव में ,बैठे सारे चोर।
लगी डूबने नाव जब,चोर मचाये शोर।।
6.ज्ञान किवानी खोल दे, मिटे मन का अज्ञान।
हो गुरुवर ऐसी कृपा,पाये हम सत ज्ञान।।
7.पढ़ते लाखो लोग है,ये गीता का ज्ञान।
गीता ज्ञान महान है,कोई बिरला जान।।
राजेश पुरोहित

राजेश पुरोहित

पिता का नाम - शिवनारायण शर्मा माता का नाम - चंद्रकला शर्मा जीवन संगिनी - अनिता शर्मा जन्म तिथि - 5 सितम्बर 1970 शिक्षा - एम ए हिंदी सम्प्रति अध्यापक रा उ मा वि सुलिया प्रकाशित कृतियां 1. आशीर्वाद 2. अभिलाषा 3. काव्यधारा सम्पादित काव्य संकलन राष्ट्रीय स्तर की पत्र पत्रिकाओं में सतत लेखन प्रकाशन सम्मान - 4 दर्ज़न से अधिक साहित्यिक सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित अन्य रुचि - शाकाहार जीवदया नशामुक्ति हेतु प्रचार प्रसार पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य किया संपर्क:- 98 पुरोहित कुटी श्रीराम कॉलोनी भवानीमंडी जिला झालावाड़ राजस्थान पिन 326502 मोबाइल 7073318074 Email 123rkpurohit@gmail.com