कविता

“पंक्तिका छंद”

शिल्प~ [रगण यगण जगण गुरु] (212 122 121 2) 10वर्ण प्रति चरण, 4 चरण,2-2 चरण समतुकांत

प्राण नाथ जो आप साथ हों

मोर मोरनी बाग बाग हों

धूम धाम से झूम झूम के

प्यार वार दूं नाच नाच के।।

नाथ आप से प्रात लाल है

ठौर झूमती हाथ ताल है

राम राम जी राम राम जी

नैन नाचते रैन वास जी।

महातम मिश्र, गौतम गोरखपुरी

*महातम मिश्र

शीर्षक- महातम मिश्रा के मन की आवाज जन्म तारीख- नौ दिसंबर उन्नीस सौ अट्ठावन जन्म भूमी- ग्राम- भरसी, गोरखपुर, उ.प्र. हाल- अहमदाबाद में भारत सरकार में सेवारत हूँ