कविता

“मदकलनी छंद”

विकल भई, जल तरसी, यह बगिया, मधुबन की।

नयन तके, नभ गगरी, जल यमुना, गिरिधर की।।

सुन सजना, घर अँगना, सुधि धरिए, चितवन में।

मग मथुरा, मृग छवना, पय विधना, उपवन में।।

दरश दियो, नहि अपना, कित रहते, अनुनय है।

अरज सुनों, मन रसिया, नभ उड़ते, सविनय है।।

श्रवन मिली, नहि मुरली, रस मधुरी, प्रियमन में।

अयन तकूँ दिन रतिया, घर बखरी, अनबन में।।

महातम मिश्र ‘गौतम’ गोरखपुरी

*महातम मिश्र

शीर्षक- महातम मिश्रा के मन की आवाज जन्म तारीख- नौ दिसंबर उन्नीस सौ अट्ठावन जन्म भूमी- ग्राम- भरसी, गोरखपुर, उ.प्र. हाल- अहमदाबाद में भारत सरकार में सेवारत हूँ