समाचार

भारतीय साहित्य उत्थान समिति का दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

भारतवर्श की अग्रणी और हिन्दी साहित्य,स्वच्छ साहित्य के लिये हमेशा अग्रसर और तत्पर रहने वाली राष्ट्रीय संस्था “भारतीय साहित्य उत्थान समिति” के दिल्ली प्रदेश का आज गठन हुआ, संस्था के संस्थापक,समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विख्यात कवि आदरणीय “बेबाक जौनपुरी”जी,उपाध्यक्षा कवयित्रि “प्रीति तिवारी” जी,समिति के प्रमुख सलाहकार “पंकज शर्मा” जी के उपस्थिति मे दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी का गठन हुआ,जिसमे सर्व सम्मति से सभी पदाधिकारीयो को चुना गया,जो इस प्रकार है,अध्यक्षा : श्रीमति नमिता सेन “नमन” जी,उपाध्यक्षा: कु रेखा कुमारी जी,महासचिव :श्री नित्यानंद शुक्ल जी,सचिव: श्री संदीप शर्मा जी,संगठन मंत्री :श्री राजीव पराशर जी चुना गया।
इस अवसर पर सामुहिक अध्यक्षता भाषण मे “बेबाक जौनपुरी जी”प्रीति तिवारी अमिता जी” ने देश मे हिन्दी भाषा और भारतीय संस्कारो के नित गिरते स्तर पर और पश्चिमी सभ्यता के आक्रमण पर रोष व्यक्त किया।

वही पंकज शर्मा ने कहा की हमारी लड़ाई साहित्य के मंचो पर चुटकलाबाजों से है जिन्होन हिन्दीे साहित्य के नाम पर देश के बच्चों और युवाओं को चुटकला सुनाते है ,हमारे देश का साहित्य संस्कार सिखाता है,सादा जीवन उच्च विचार सिखाता है पर दुर्भाग्य आज के साहित्य मंच चुटकले सिखाते है,आज देश मे बहुत सारे कलमकार बहुत अच्छा लिखते है पर उन्हे मंच नही मिलता,समिति के राष्ट्रीय मीडिया सचिव और कवि “बेख़बर देहलवी” जी ने कहा की यह संस्था का एकमात्र लक्ष्य है की नवोदित कवियो को मंच मिले और वो देश को स्वच्छ साहित्य व चुटकला रहित रचनाओं से भारतीय पंरपरा को आगे बढ़ा सके,देहलवी जी ने कहा की बहुत जल्द विदशों मे भी कार्यकारिणी का गठन होगा,साथ ही बेख़बर जी ने देश के सभी नवोदितो कलमकारो से निवेदन किया की इस लड़ाई मे वो आगे आये,

साहित्यिक सेवा से जुड़ने हेतू कलमकार और साहित्यकार इस लड़ाई मे शामिल होने हेतू इस मोबाइल 85008516 पर बात कर सकते है

हिन्दी साहित्य सेवा हेतू जनहित मे जारी।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता, दिल्ली