कविता

“रमेश छंद”

बरसत मेघा नयनन मूँद

विचरत भौंरा कलियन बूँद।।

मधुरम वाणी अनहद प्रीत।

बिहरत प्राणी समझत रीत।।

घट घट ब्यापे नवतर सोच।

कलरव गूँजें नटखट चोंच।।

लहरत झूला बगियन फूल।

बिसरत नाही सिहरत शूल।।

महातम मिश्र ‘गौतम’ गोरखपुरी

*महातम मिश्र

शीर्षक- महातम मिश्रा के मन की आवाज जन्म तारीख- नौ दिसंबर उन्नीस सौ अट्ठावन जन्म भूमी- ग्राम- भरसी, गोरखपुर, उ.प्र. हाल- अहमदाबाद में भारत सरकार में सेवारत हूँ