कविता

कविता

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर मेरी रचना

बहुमुखी प्रतिभा के धनी अटल बिहारी है।
राजनीति के सरताज अटल बिहारी है।।
कवि ह्रदय लिखते रहे कविता और व्यंग्य।
मातृभाषा हिंदी के प्रेमी अटल बिहारी है।।
पोकरण में परमाणु परीक्षण कर विश्व को जताया।
भारत राष्ट्र पीछे अब दुनियाँ में नहीं है।।
हिंदी में भाषण देकर विश्व में हिंदी का मान बढ़ाया।
सयुंक्त राष्ट्र संघ में अटल जी ने सबको ही चौकाया।।
पहली बार तेरह दिन दूसरी बार एक साल पी एम बने।
तीसरी बार अटल जी ने पांच साल देश चलाया।
गांवों से सड़कों को जोड़ा नदियों से नदियों को जोड़ा।
ऐसी योजनाओं से जाने जाते है अटल बिहारी।।
पद्मविभूषण,बेस्ट सांसद,भारत रत्न अटल बिहारी है।
देश की आन बान शान अटल बिहारी है।।
भारतीय राजनीति के भीष्म पितामह अटल बिहारी है।
विपक्ष के मार्गदर्शक अटल बिहारी है।।
देशसेवा के लिए ब्रह्मचर्य का पालन किया।
माँ भारती के सच्चे देशभक्त अटल बिहारी है।।
– कवि राजेश पुरोहित

राजेश पुरोहित

पिता का नाम - शिवनारायण शर्मा माता का नाम - चंद्रकला शर्मा जीवन संगिनी - अनिता शर्मा जन्म तिथि - 5 सितम्बर 1970 शिक्षा - एम ए हिंदी सम्प्रति अध्यापक रा उ मा वि सुलिया प्रकाशित कृतियां 1. आशीर्वाद 2. अभिलाषा 3. काव्यधारा सम्पादित काव्य संकलन राष्ट्रीय स्तर की पत्र पत्रिकाओं में सतत लेखन प्रकाशन सम्मान - 4 दर्ज़न से अधिक साहित्यिक सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित अन्य रुचि - शाकाहार जीवदया नशामुक्ति हेतु प्रचार प्रसार पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य किया संपर्क:- 98 पुरोहित कुटी श्रीराम कॉलोनी भवानीमंडी जिला झालावाड़ राजस्थान पिन 326502 मोबाइल 7073318074 Email 123rkpurohit@gmail.com