विविधसमाचार

लाल बिहारी लाल एवं जेपी दिवेदी सहित कई हस्तियाँ सम्मानित

नई दिल्ली में सर्व भाषा साहित्य उत्सव भव्य रुप से समपन्न

(सर्व भाषा साहित्य उत्सव में लाल बिहारी लाल एवं जेपी दिवेदी सहित कई हस्तियाँ सम्मानित)

सोनू गुप्ता

नई दिल्ली। भाषासाहित्यकला और संस्कृति पर काम करने वाली संस्था सर्व भाषा ट्रस्ट’ द्वारा सर्व भाषा साहित्य उत्सव’ का भव्य आयोजन गांधी शांति प्रतिष्ठान में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मेहता ओ. पी. मोहन और नेशनल ला यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ प्रोफेसर डा. प्रसन्नांशु थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यास के अध्यक्ष व वरिष्ठ साहित्यकार डा. अशोक लव ने की। मेहता ओ. पी. मोहन ने सर्व भाषा ट्रस्ट की नीतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस प्रकार भारतीय संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम् की अवधारणा पर सबको जोड़ना सिखाती हैउसी प्रकार सर्व भाषा ट्रस्ट’ द्वारा भी कई भाषाओं के तहत सबको जोड़ा ही जा रहा है।

 इस कार्यक्रम का आयोजन तीन सत्र में किया गाया जिसमें  प्रथम सत्र में प्रसिद्ध चित्रकार असगर अली की संस्था कलाभूमि द्वारा चित्र प्रदर्शनी, द्वितीय सत्र में न्यास की त्रैमासिक ई-पत्रिका सर्व भाषा’ के प्रवेशांक का लोकार्पण किया गया। संस्था के सचिव एवं इस पत्रिका के संपादक केशव मोहन ने बताया कि इस पहले अंक में ही 75 रचनाकारों की कुल सत्रह भाषाओं में रचनाएँ प्रकाशित हुई हैं। इसके अलावे 6 अन्य पुस्तकों’ का लोकार्पण किया गया। इसके उपरांत अतिथियों को सम्मानित किया गया। मेहता ओ पी मोहन को राष्ट्र रत्न सम्मान’ से अलंकृत किया गयावही शिाक्षाविद् डा. प्रसन्नांशु फिल्म एक्सपर्ट उदयवीर सिंह सेनापतिवरिष्ठ पत्रकार अशोक चतुर्वेदीश्री प्रदीप गुलाटीजनाब फरहान परवेज़ कवि पत्रकार लाल बिहारी लाल,जे.पी. दिवेदी,सुनिल सिन्हा , श्री जलज कुमार अनुपम, श्री राजकुमार अनुरागी व श्री प्रफुल्ल गोयल सहित अन्य साहित्यकार बंधुओ को सर्व भाषा सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

 कार्यक्रम के तीसरे चरण में  काब्य गोष्ठी का आयोजन लोकप्रिय ग़ज़लगो श्री अजय अज्ञात अध्यक्षता में आयोजन किया गया।जिसमें देश के विभिन्न क्षेओत्रं से दर्जनो कवियों ने हिस्सा लिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

लाल बिहारी गुप्ता लाल

जन्म : 10 अक्टूबर 1974 जन्म स्थान : ग्राम+पो. श्रीरामपुर, भाया - भाथा सोनहो, जिला-सारण (छपरा), बिहार-841460 माता : (स्व.) मंगला देवी पिता : (स्व.) सत्य नरायण साह पत्नी : श्रीमती सोनू गुप्ता संतान : पुत्र ज्येष्ठ—रवि शंकर (11वीं अध्ययनरत); कनिष्ठ—कृपा शंकर (11वीं अध्ययनरत) शिक्षा : स्नातकोत्तर (एम.ए.)-हिन्दी सम्प्रति : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, उद्योग भवन, नई दिल्ली में कार्यरत संपादित कृतियाँ : 1. समय के हस्ताक्षर (2006) 2 लेखनी के लाल (2007) 3 माटी के रंग (2008) 4 धरती कहे पुकार के (2009) तथा कोलकाता से प्रकाशित हिन्दी साहित्यिक पत्रिका “साहित्य त्रिवेणी” के पर्यावरण विशेषांक का संपादन (2011) भाषा ज्ञान : हिन्दी, भोजपुरी एवं अंग्रेजी विशेष : हिन्दी एवं भोजपुरी की कविताएँ एवं गीत देश के विभिन्न साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं में छपती रहती हैं। लाल कला साहित्य एवं सामाजिक चेतना मंच (रजि.) बदरपुर, नई दिल्ली-110044 के संस्थापक सचिव। भोजपुरी गीतों का आडियो एवं वी.सी.डी. टी. सीरीज, एच. एम. वी., वीनस सहित देश की कई नामी-गिरामी कंपनियों से बाजार में हैं। संपर्क : 265 ए / 7, शक्ति विहार, बदरपुर, नई दिल्ली - 110044 फोन : 098968163073 // 07042663073 ई-मेल : lalbihari74@gmail.com, lalkalamunch@rediffmail.com