गीत/नवगीत

कविता – धरती राजस्थान की

कण कण जिसका यश गाता
वह धरती राजस्थान की…..

राणा प्रताप से स्वाभिमानी
पन्ना जैसी स्वामिभक्त यहाँ
भामाशाह से हुए दानी जहाँ
वह धरती राजस्थान की…..

पद्मनी सी सुंदर महारानी
आन बान की जिसने ठानी
मीराँ सी रहती जहाँ ज्ञानी
वह धरती राजस्थान की….

रेत का मरुस्थल जहाँ न्यारा
गोडावण का जोड़ा प्यारा
मिलता जहा पर चिंकारा
वह धरती राजस्थान की…..

बारहमास हरी खेजड़ी
केर बोर जिनके साथी
घणी रुपाली लागे री
वह धरती राजस्थान की…..

कवि राजेश पुरोहित

राजेश पुरोहित

पिता का नाम - शिवनारायण शर्मा माता का नाम - चंद्रकला शर्मा जीवन संगिनी - अनिता शर्मा जन्म तिथि - 5 सितम्बर 1970 शिक्षा - एम ए हिंदी सम्प्रति अध्यापक रा उ मा वि सुलिया प्रकाशित कृतियां 1. आशीर्वाद 2. अभिलाषा 3. काव्यधारा सम्पादित काव्य संकलन राष्ट्रीय स्तर की पत्र पत्रिकाओं में सतत लेखन प्रकाशन सम्मान - 4 दर्ज़न से अधिक साहित्यिक सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित अन्य रुचि - शाकाहार जीवदया नशामुक्ति हेतु प्रचार प्रसार पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य किया संपर्क:- 98 पुरोहित कुटी श्रीराम कॉलोनी भवानीमंडी जिला झालावाड़ राजस्थान पिन 326502 मोबाइल 7073318074 Email 123rkpurohit@gmail.com