समाचार

ओमप्रकाश प्रजापति को काव्यदीप सम्मान-2017

हापुड़ | 1 जुलाई, 2018 को देश की अग्रणी प्रतिष्ठित साहित्यिक-समाजिक संस्था काव्यदीप ने अपना पांचवा वार्षिकोत्सव होटल पेराडाईज ( हापुड़ ) में आयोजित किया,जिसमे कवि सम्मलेन और सम्मान समारोह का आयोजन हुआ | मित्रो यह जानकर मन प्रफुल हो उठता है कि देश की अग्रणी संस्था काव्यदीप पिछले 12 वर्ष से अस्तित्व में है। सन 2014 से यह संस्था अपना वार्षिकोत्सव मनाना प्रारम्भ किया। आज संस्था का पांचवा वार्षिकोत्सव है। काव्यदीप संस्था में नवोदित कवियों से लेकर वरिष्ठ कवि एवं लेखक शामिल है। प्रत्येक वर्ष एक काव्यदीप वार्षिकी का प्रकाशन किया जाता है। यह क्रम 2014 से अभी तक जारी है। इस मौके पर काव्यदीप संस्था ने साहित्य, कला, संस्कृति और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे ट्रू मीडिया ग्रुप के संस्थापक एवं संपादक ओमप्रकाश प्रजापति को ” काव्यदीप सम्मान-2017 ” एवं शौल भेटकर सम्मनित किया | इस मौके पर डॉक्टर अशोक मैत्रेय,डॉ. धनंजय सिंह, फ़सीह चौधरी, राज चैतन, कमलेश त्रिवेदी, रामआसरे गोयल, विजय वत्स, मधु मित्तल, महावीर वर्मा, अशोक गोयल, आशुतोष आजाद, रामवीर, मुशर्रफ चौधरी, डॉ पूनम ग्रोवर, फ़राज़ चौधरी, डॉ. पुष्पा जोशी, राजेश वर्मा समेत अन्य साहित्यकार मौजूद रहे |