कविता

हिंदी हिंद की शान है

हिंदी हिंद की शान है |
हम सब की पहचान है ||
संस्कारों की खान है |
हिंदी हिंद की……… ||
वेद-उपनिषदों का ज्ञान है |
प्रबुध्दजनों का सम्मान है ||
नैतिकता का अमूल्य मान है |
हिंदी हिंद की…………….||
शुद्ध-सरल व्याकरण है |
साकार धर्म सनातन है ||
निर्मल गंगा सी पावन है |
हिंदी हिंद की………..||
आधुनिकता में भी महान है |
करती शत् साहित्य-सृजन है ||
हर बोली भाषा का जीवन है |
हिंदी हिंद की……………..||

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

नाम - मुकेश कुमार ऋषि वर्मा एम.ए., आई.डी.जी. बाॅम्बे सहित अन्य 5 प्रमाणपत्रीय कोर्स पत्रकारिता- आर्यावर्त केसरी, एकलव्य मानव संदेश सदस्य- मीडिया फोरम आॅफ इंडिया सहित 4 अन्य सामाजिक संगठनों में सदस्य अभिनय- कई क्षेत्रीय फिल्मों व अलबमों में प्रकाशन- दो लघु काव्य पुस्तिकायें व देशभर में हजारों रचनायें प्रकाशित मुख्य आजीविका- कृषि, मजदूरी, कम्यूनिकेशन शाॅप पता- गाँव रिहावली, फतेहाबाद, आगरा-283111