समाचार

लाल बिहारी लाल के दो लोक गीत हुए रिकार्ड्स

नई दिल्ली। कवि,लेखक एंव पत्रकार तथा समाजसेवी लाल बिहारी लाल के दो  भोजपुरी लोक गीत आर.एन. फिल्मस् एंड मीडिया कंपनी द्वारा रिकार्डस हुआ है।  पहले गीत के बोल है- पिया निरमोही,बलम निरमोही तथा दूसरे गीत के बोल है- अब त घरे आजा बालमा…।जिसे स्वर दिया है लोक गायिक कंचन प्रिया ने।  इन गीतों को इसी नाम से अलग अलग यू. ट्यूब पर बहुत जल्द ही जारी किया जायेगा।

लाल बिहारी लाल का हाल ही में भोजपुरी कांवर भजन देवघर में भेंट होई ए जान रिलीज हुआ है। जिसमें स्वर दिया है लोक गायक राज किशोर ने। इससे पहले लाल बिहारी लाल टी.सीरीज, एच.एम.वी , वीनस, यू.की. रामा, मैक्स, सोनूटेक, चंदा सहित दर्जनों कंपनियों खातिर दर्जनों गायक गायिकाओं के लिए सैकड़ों गीत लिख चुके हैं। इनके लिखे कई गीत नब्बे के दशक में काफी हीट हुए जो आज भी बाजारों में खूब चल रहे हैं। इनके लिखे हुए गीतों को  गाने वालों में- तारा बानो फैजाबादी,शायरा बानो फैजावादी,नरेन्द्र सागर,संजय प्रभाकर, रमायण सिंह राकेट,सरिता साज,शर्मिला पांडे,जय राम जुल्मी राज किशोर,कंचन प्रिया, रेखा रानी वही हिंदी में मो. सफी कुरैसी,हेमा ध्यानी, आदि ने गाया है। इनकी भोजपुरी कविता-क्रांति बिहार के मगध ओपेन विश्वविद्यालय के एम ए और अंबेडकर  बिहार विश्वविद्यालय के बी.ए. के पाठ्यक्रम में भी शामिल है। इन्हें भोजपुरी एवं हिंदी साहित्य सेवा के लिए कई सम्मान मिल चुके है। भोजपुरी भाषा पर गायक मनोज लहरी से बातचीत चल रही है। जो बहुत जल्द वो भी बाजार में आयेगा।

लाल बिहारी गुप्ता लाल

जन्म : 10 अक्टूबर 1974 जन्म स्थान : ग्राम+पो. श्रीरामपुर, भाया - भाथा सोनहो, जिला-सारण (छपरा), बिहार-841460 माता : (स्व.) मंगला देवी पिता : (स्व.) सत्य नरायण साह पत्नी : श्रीमती सोनू गुप्ता संतान : पुत्र ज्येष्ठ—रवि शंकर (11वीं अध्ययनरत); कनिष्ठ—कृपा शंकर (11वीं अध्ययनरत) शिक्षा : स्नातकोत्तर (एम.ए.)-हिन्दी सम्प्रति : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, उद्योग भवन, नई दिल्ली में कार्यरत संपादित कृतियाँ : 1. समय के हस्ताक्षर (2006) 2 लेखनी के लाल (2007) 3 माटी के रंग (2008) 4 धरती कहे पुकार के (2009) तथा कोलकाता से प्रकाशित हिन्दी साहित्यिक पत्रिका “साहित्य त्रिवेणी” के पर्यावरण विशेषांक का संपादन (2011) भाषा ज्ञान : हिन्दी, भोजपुरी एवं अंग्रेजी विशेष : हिन्दी एवं भोजपुरी की कविताएँ एवं गीत देश के विभिन्न साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं में छपती रहती हैं। लाल कला साहित्य एवं सामाजिक चेतना मंच (रजि.) बदरपुर, नई दिल्ली-110044 के संस्थापक सचिव। भोजपुरी गीतों का आडियो एवं वी.सी.डी. टी. सीरीज, एच. एम. वी., वीनस सहित देश की कई नामी-गिरामी कंपनियों से बाजार में हैं। संपर्क : 265 ए / 7, शक्ति विहार, बदरपुर, नई दिल्ली - 110044 फोन : 098968163073 // 07042663073 ई-मेल : lalbihari74@gmail.com, lalkalamunch@rediffmail.com