समाचार

राजेश पुरोहित *काव्य सेतु* सम्मान से सम्मानित

भवानीमंडी :- झालावाड़ जिले के भवानीमंडी निवासी कवि साहित्यकार राजेश कुमार शर्मा पुरोहित को पाँच जुलाई 2018 को साहित्य संगम संस्थान के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित वार्षिकोत्सव स्थापना दिवस ऑनलाइन कवि सम्मेलन में भाग लेकर अपनी उत्तम स्वर लहरी द्वारा कार्यक्रम को सफल एवम भव्य बनाने हेतु संस्थान ने काव्य सेतु सम्मान से सम्मानित किया गया।
  पुरोहित ने बताया कि उन्हें यह सम्मान संस्थान के अध्यक्ष राजवीर सिंह मन्त्र संचालक संजीत सिंह यश सहसंचालक दीपाली पांडेय दीया संयोजक आशीष पांडेय जिद्दी सचिव कविराज तरुण सक्षम के कर कमलों से प्रदान किया गया।
   पुरोहित ने आशीर्वाद अभिलाषा काव्यधारा कृतियाँ लिखी है। उन्होंने अपनी कविताओं से देश भर में अपनी पहचान बनाई है। उनकी रचनाएँ राष्ट्र की विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में नियमित प्रकाशित होती रहती है।
   अभी तक उन्हें साहित्य शिक्षा व समाज सेवा हेतु पाँच दर्जन से अधिक साहित्यिक सम्मानों से नवाजा जा चुका है।
  काव्य सेतु सम्मान मिलने पर उनको साहित्यकारों की बधाइयाँ मिल रही है।