कविता

क्रांति- क्रांति- क्रांति

घर से निकलो वीर जवानों ,
रहा पत्ता -पत्ता बोल रहा |
जर्रा -जर्रा -परेशान है ,
शेष नाग है अब क्यों डोल रहा||
हर दिल अब बेचैन हुवा है ,
हर दिल में क्यों घबराहट है|
कलयुग की -काली परछाई ,
के जाने की अब आहट है ||
क्रांति- क्रांति- क्रांति |
अब लुट करोडो -अरबो की ,
नेतावो की ख़तम गद्दारी हो |
अमन चैन की हो अब दुनिया ,
ख़तम यहाँ मक्कारी हो ||
बेईमानो -मक्कारों का ,
भारत में सत्यानाश करो |
उठो धरा के अमर सपूतो ,
पुनः नया निर्माण करो ||
क्रांति- क्रांति- क्रांति |
आग लगी है जज्बातों में ,
है बच्चा -बच्चा गरज रहा |
लगता है भारत के कोने -कोने में ,
कोई शोला भड़क रहा ||
सबका जीवन है नरक बना क्यों ,
चारो तरफ अँधेरा है |
लगता हर नेता अब राक्षस ,
हर जीवन कोअब घेरा है ||
क्रांति- क्रांति- क्रांति |
हर राहो में गुंडे बैठे ,
हर जगह खड़े -भ्रष्टाचारी है |
माँ -बहनों की आबरू जैसे ,
पूरी हुई बाजारू है ||
जब गली -गली में लुट मची हो ,
हर जगह पर मिलती दारू हो |
फिर कौन सुरक्षा करेगा इनकी ,
क्यों ना नारी यहाँ बाजारू हो ||
क्रांति- क्रांति- क्रांति |
ह्रदय जौनपुरी

हृदय नारायण सिंह

मैं जौनपुर जिले से गाँव सरसौड़ा का रहवासी हूँ,मेरी शिक्षा बी ,ए, तिलकधारी का का लेख जौनपुर से हुई है,विगत् 32 बरसों से मैं मध्यप्रदेश के धार जिले में एक कंपनी में कार्यरत हूँ,वर्तमान में मैं कंपनी में डायरेक्टर के तौर पर कार्यरत हूँ,हमारी कंपनी मध्य प्रदेश की नं-1 कम्पनी है,जो कि मोयरा सीरिया के नाम से प्रसिद्ध है। कविता लेखन मेरा बस शौक है,जो कि मुझे बचपन से ही है, जब मैं क्लास 3-4 मे था तभी से