मुक्तक/दोहा

“दोहा”

इंसानों के महल में, पलती ललक अनेक।

खिले जहाँ इंसानियत, उगता वहीँ विवेक।।

जैसी मन की भावना, वैसा उभरा चित्र।

सुंदर छाया दे गया, खिला साहसी मित्र।।

अटल दिखी इंसानियत, सुंदर मन व्यवहार।

जीत लिया कवि ने जगत, श्रद्धा सुमन अपार।।

महातम मिश्र, गौतम गोरखपुरी

*महातम मिश्र

शीर्षक- महातम मिश्रा के मन की आवाज जन्म तारीख- नौ दिसंबर उन्नीस सौ अट्ठावन जन्म भूमी- ग्राम- भरसी, गोरखपुर, उ.प्र. हाल- अहमदाबाद में भारत सरकार में सेवारत हूँ