समाचार

दीपक मेहता के सेवाकार्य

जनवरी माह दीपक मेहता के लिए व्यस्त रहा। इस माह दीपक जी के पूज्य पिताजी का निधन हो गया। दीपक मेहता ने अपने पिताश्री का मरणोपरांत नेत्रदान कर मनुष्य सेवा को बनाए रखा है।
जनवरी में दीपक मेहता के अन्य सेवा कार्य –

● डांग के चार स्कूलों में रामदरबार मूर्ति दी। वहां विकलांग हनुमानजी पर ध्यान देते हुए विकलांगों का महत्व समझाया जाएगा।

● सर्दीयों में बच्चों के पास कम्बल की कमी पूरी करने के लिए विष्णु कुमार छात्रालय में 35 कम्बल दिए; चढ़वान अनाथ आश्रम में 10 कम्बल और 10 गद्दे दिए; गलकुंड आश्रमशाला में 75 नंग गद्दे दिए।

● सूरत के नंदिनी अपार्टमेंट ग्रुप से चढ़वान अनाथाश्रम में अनाज और तेल का पूरा प्रबन्ध करवाया जो एक दुकान से चढ़वान अनाथाश्रम में हर महीने पहुंचेगा, इसका खर्च ग्रुप उठाएगा।

● चढ़वान अनाथाश्रम के लिए 80 G और 12 A लेने के लिए आवेदन करवाया है, इसकी वजह से चढ़वान अनाथाश्रम को दान भी मिलना शुरू हो जाएगा।