समाचार

सारिका भाटिया सम्मानित

दिनांक 14 अप्रैल 2019, रविवार को इन्द्रप्रस्थ एज्यूकेशनल रिसर्च एंड चेरिटेबल ट्रस्ट और यूथ इंडिया डिवलपमेंट बोर्ड के द्वारा आयोजित इंडियाज राइजिंग स्टार एवार्ड में दिल्ली में सामाजिक कार्यों के लिए सारिका भाटिया को सम्मानित किया गया।

असामाजिक तत्वों से सामाजिक कार्य प्रभावित
शनिवार रात (प्रथम नवरात्रि) 1:15 बजे असामाजिक लोगों ने शक्तिखण्ड 4 स्थित निर्भेद फाउंडेशन के केंद्र  को आग लगा दी। बच्चो की सभी पुस्तकें, खाना, कपड़े, कुर्सी इत्यादि सभी वस्तुए पूरी तरह से जल गई। गजियाबाद की थाना इंदिरापुरम पुलिस ने मामला दर्ज किया गया।
सारिका भाटिया और उनकी माताजी वहाँ बच्चो के स्वयंसेवी शिक्षिकाएं हैं। आग में नष्ट हुए निर्भेद फाउंडेशन को कुछ राहत उपलब्ध कराते हुए सारिका भाटिया के बड़े भैया ने वहां के बच्चों के लिये रजिस्टर व कॉपियां उपलब्ध कराईं। उनकी माताजी ने पेंसिल, रबर, शॉपनर, मार्कर पेन दिए।
निर्भेद फाउंडेशन के आग के हादसे से बच्चों को उबारने के लिए नोएडा सिटी सेंटर के लोगिक्स मॉल स्थित फूड क्वेस्ट रेस्तरां ने दिनांक 25-04-19 (बृहस्पतिवार) को निर्भेद फाउंडेशन के बच्चों को बुलाया। सारिका और उनकी माताजी सहित फाउंडेशन के ज़िम्मेदार पदाधिकारी 60 बच्चों को वहां ले गये। फूड क्वेस्ट ने बच्चों को निःशुल्क खाना भी खिलाया और  स्टेशनरी पैक भी दिए। इसके बाद बच्चों को मॉल घुमाया गया। इससे बच्चों का मन कुछ उबर सका है।