समाचार

राजेश पुरोहित विलक्षणा समाज सारथी सम्मान से सम्मानित

भवानीमंडी। सामाजिक संस्था विलक्षणा एक सार्थक पहल समिति, रोहतक हरियाणा द्वारा रविवार को जिला विकास भवन में राष्ट्रीय स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्थान से  भवानीमंडी के कवि ,साहित्यकार राजेश कुमार शर्मा”पुरोहित” को विलक्षणा समाज सारथी सम्मान से सम्मानित किया गया।
         पुरोहित ने बताया कि उन्हें परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ,रोहतक लोकसभा से सांसद अरविंद शर्मा , हरियाणा संस्कृत अकादमी के निदेशक डॉ. सोमेश्वर दत्त शर्मा , विशिष्ठ अतिथि के कर कमलों से साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विलक्षणा समाज सारथी सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप सम्मान पत्र प्रतीक चिन्ह,श्रेष्ठ कृतियाँ प्रदान की गई।
          उन्होंने बताया कि जाने माने हास्य कलाकार महाबीर गुड्डू, लोकगायक रामकेश जीवनपुर, बॉलीवुड गायक विकास कुमार और हरियाणवी रागनी गायक रणबीर सिंह बड़वासनी की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चांद लग गए।
       विलक्षणा एक सार्थक पहल समिति की अध्यक्षा डॉ. सुलक्षणा अहलावत व विकास शर्मा ने पुरोहित के उत्कृष्ट साहित्य सृजन की प्रशंसा की।
   पुरोहित की रचनाएं नियमित रूप से अमेरिका कनाडा आस्ट्रेलिया से प्रकाशित होती है। वर्तमान में ये राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय सूलिया जिला झालावाड में शिक्षक है। साहित्य संगम संस्थान दिल्ली के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी हैं।