समाचार

राजेश पुरोहित दिल्ली में गेस्टऑफ ऑनर से सम्मानित

भवानीमंडी;- स्थानीय नगर के कवि,साहित्यकार राजेश कुमार शर्मा पुरोहित को दिल्ली के इस्कॉन मंदिर के औडोटोरियम में एहसास ए हिन्द संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम एक शाम देश और देश की बेटियों के नाम मे गेस्ट ऑफ ऑनर सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्याम जाजू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, तरुण चुग राष्ट्रीय मन्त्री, कार्यक्रम के संयोजक राजेन्द्र फड़के, भारत धूपड़ सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी बेटी बचाओ, सुनीता कांगड़ा महापौर एस डी एम सी की गरिमामय उपस्थिति रही।
    कार्यक्रम में रेम्प वॉक सीनियर सिटीजन, स्लम किड्स, स्पेशल किड्स  किड्स मॉडल डिज़ाइनर वॉक द्वारा किया गया। डांस,  म्यूजिक,  पेंटिंग,अवार्ड सेरेमनी सहित कई कार्यक्रम हुए।    कार्यक्रम में बाल अभिनेत्री वान्या सिंह, कंचन सिंह, रणजीत सिंह सहित कई सिने जगत से जुड़ी हस्तियाँ मौजूद रही।   पुरोहित को अतिथियों ने सम्मान स्वरूप मोमेंटो (प्रतीक चिन्ह) प्रदान किया ।