कविता

केंद्र सरकार का ऐतिहासिक फ़ैसला

शाह-मोदी जी का अनुपम फैसला कश्मीर हुआ हमारा।
कश्मीर से अब खत्म हो गई तीन सौ सत्तर की धारा।
अमित शाह जी ने संसद में एक ऐसा ऐलान किया,
कश्मीर का खास दर्जा खत्म कर भारत में स्थान दिया।
मोदी सरकार ने एक नये इतिहास की इबादत लिख दी,
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख अब भारत की अमानत लिख दी।
कश्मीर के लोगों ने जान गंवाई लौटा तो नही पाएंगे,
दिल्ली की तरह कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाएंगे।
मोदी व शाह की जोड़ी है तो सब मुमकिन हो जायेगा
केसरिया, सफेद, हरा भारत में तिरंगा ऊँचा लहराएगा।
देशहित में बड़े फैसलें मोदी जी व शाह जी पर विश्वास,
देश को ऐसे नेता की जरूरत जिन्होंने रच दिया इतिहास।
मोदी जी का कड़क फैसला, पाक में कोहराम मचाएगी
पाक में छिपे गद्दारों की अब तो नींद हराम हो जाएगी।
370 धारा हटने से वीरानियों की खुशी से आँसू छलक उठी,
शहीदों की सच्ची श्रंद्धाजलि नई आशा की किरणें चमक उठी।
केंद्र सरकार का ऐतिहासिक फ़ैसला शाह-मोदी को सलाम,
देश का भविष्य सुदृढ़ बनाया, इतिहास में लिखेगा नाम।
सुमन अग्रवाल “सागरिका”

सुमन अग्रवाल "सागरिका"

पिता का नाम :- श्री रामजी लाल सिंघल माता का नाम :- श्रीमती उर्मिला देवी शिक्षा :-बी. ए. ग्रेजुएशन व्यवसाय :- हाउस वाइफ प्रकाशित रचनाएँ :- अनेक पत्र- पत्रिकाओं में निरन्तर प्रकाशित। सम्मान :- गीतकार साहित्यिक मंच द्वारा श्रेष्ठ ग़ज़लकार उपाधि से सम्मानित, प्रभा मेरी कलम द्वारा लेखन प्रतियोगिता में उपविजेता, ताज लिटरेचर द्वारा लेखन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान, साहित्य सुषमा काव्य स्पंदन द्वारा लेखन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान, काव्य सागर द्वारा लेखन प्रतियोगिता में श्रेष्ठ कहानीकार, साहित्य संगम संस्थान द्वारा श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान, सहित्यपिडिया द्वारा लेखन प्रतियोगिता में प्रशस्ति पत्र से सम्मानित। आगरा